जिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र  (सोर्स : फोटो नवभारत)
चंद्रपुर

चंद्रपुर में दीक्षाभूमि की मुक्ति के लिए सड़कों पर उतरे हजारों बौद्ध अनुयायी, निकला आक्रोश मोर्चा

Chandrapur Dikshabhumi Agitation Unites : चंद्रपुर की दीक्षाभूमि के संरक्षण और व्यवस्थापन में बौद्ध-आंबेडकरी समाज की भागीदारी की मांग को लेकर हजारों अनुयायियों ने आक्रोश मोर्चा निकाला।

मनीषा बोंदरे

Chandrapur Dikshabhoomi Protest Buddhist Followers : चंद्रपुर की ऐतिहासिक दीक्षाभूमि को लेकर बुधवार को हजारों बौद्ध अनुयायी सड़कों पर उतर आए।

दीक्षाभूमि के संरक्षण, व्यवस्थापन में समाज की भागीदारी और परिसर के राजनीतिक-व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक की मांग को लेकर जोरदार आक्रोश मोर्चा निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर ऐतिहासिक धरोहर की मूल संरचना सुरक्षित रखने की मांग हैं।

ऐतिहासिक धरोहर की मूल संरचना सुरक्षित रखने की मांग

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की ऐतिहासिक धम्मदीक्षा की साक्षी रही चंद्रपुर की दीक्षाभूमि के संरक्षण और व्यवस्थापन को लेकर बौद्ध-आंबेडकरी समाज ने आंदोलन का रुख अपनाया है। बुधवार को समता सैनिक दल, भारतीय बौद्ध महासभा सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग से हजारों बौद्ध अनुयायियों ने आक्रोश मोर्चा निकाला।

मोर्चा डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने दीक्षाभूमि व्यवस्थापन समिति में बौद्ध-आंबेडकरी समाज के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की। उनका कहना है कि व्यवस्थापन समिति में समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ सभी बौद्ध विहार मंडलों के अध्यक्षों को भी स्थान दिया जाना चाहिए।

1956 की ऐतिहासिक धम्मदीक्षा

प्रदर्शनकारियों ने चंद्रपुर की दीक्षाभूमि के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया। 16 अक्टूबर 1956 को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ने बैरिस्टर राजाभाऊ खोब्रागड़े के आग्रह पर चंद्रपुर में बड़ी संख्या में शोषित और पीड़ित समाज के लोगों को बौद्ध धम्म की दीक्षा दी थी। इस ऐतिहासिक घटना के कारण चंद्रपुर को बौद्ध संस्कृति के इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त हुआ।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि दीक्षाभूमि के व्यवस्थापन में एक ही परिवार के रक्त संबंधियों के बजाय व्यापक बौद्ध-आंबेडकरी समाज के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

राजनीतिक और व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले धम्मचक्र प्रवर्तन दिन कार्यक्रमों को अनुमति देने, दीक्षाभूमि के व्यावसायिक और राजनीतिक इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा परिसर में अनावश्यक स्टॉल नहीं लगाने की मांग की।

इसके अलावा शासन की निधि से चंद्रपुर दीक्षाभूमि के विकास कार्य पूरे करने और विकास के नाम पर ऐतिहासिक विहार तथा मूल संरचना को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंप कार्रवाई की मांग

मोर्चे के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने जल्द बैठक आयोजित कर मांगों पर चर्चा करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आंदोलन में प्रतीक डोलिकर, एड. राजस खोब्रागड़े, लुंबिनी गणवीर, एड. प्रियंका चव्हाण, हर्षल खोब्रागड़े, करण सोमकुवर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

PM मोदी के जन्मदिन पर खेल जगत ने दी बधाई, पीटी उषा से वैभव सूर्यवंशी तक सबने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

PM नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन, भारत में नए अवसर और 7.8% GDP ग्रोथ पर की बात