चंद्रपुर

Chandrapur News: BRS की तीसरे दिन भी भूख हड़ताल, विविध मांगों को लेकर अनशन

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. जिवती तहसील में बुनियादी मांगों को लेकर बीआरएस 27 फरवरी से केंद्र सरकार के वन विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर है. चौथा दिन होने के बावजूद आंदोलन पर ध्यान नहीं देने से हड़ताल जारी है.

जिवती तहसील को वन विभाग से हटाकर राजस्व विभाग में स्थानांतरित किया जाए, जिवती तहसील के सभी किसानों को कृषि भूमि के पट्टे दिए जाएं, घरकुल योजना जैसी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के वन विभाग के खिलाफ बीआरएस की राजुरा विधानसभा जिवती नगर पंचायत क्षेत्र में तुरंत दिया जाना चाहिए, जिवती तहसील में वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्त को रद्द किया जाना चाहिए आदि मांगों को लेकर केंद्र सरकार के वनविभाग के खिलाफ बीआरएस के राजुरा विधानसभा नेता भूषण फुसे के नेतृत्व में 27 फरवरी से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया है.

बालाजी हजारे, नामदेव कोडापे, बालाजी आत्राम और रमेश आडे आदि आमरण अनशन पर बैठे हैं. जिवती तहसील की विभिन्न बुनियादी मांगों के लिए, बीआरएस ने 19 फरवरी से हड़ताल का आह्वान किया. आंदोलन के दौरान जिवती के तहसीलदार ने नोटिस की दखल लेकर विरोध स्थल का दौरा किया और मांगों को पूरा करने का वादा किया, लेकिन चूंकि मामले वन विभाग केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है.

इसलिए बीआरएस ने केंद्र सरकार के वन विभाग के खिलाफ 27 फरवरी 2024 से बेमीयादी अनशन की भूमिका ली है. यह आंदोलन अभीभी जारी है. बीआरएस नेता भूषण फुसे ने रुख अपनाया है कि जब तक जिवती तहसील के किसानों और नागरिकों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वह अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे.

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान