बल्हारशाह रेलवे स्टेशन (सोर्स सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

बल्लारशाह-वर्धा मेमू ट्रेन बंद होने से मचा हड़कंप! यात्रियों का हाल बेहाल, जानें क्या है वजह

Ballarshah Wardha MEMU Train: चार दिनों से बंद बल्लारशाह-वर्धा मेमू ट्रेन से नौकरीपेशा, छात्र और मजदूर परेशान। माजरी इंटरलॉकिंग के चलते सेवा ठप।

प्रिया जैस

MEMU Train Cancelled: भारतीय रेलवे वैसे ही पैसेंजर ट्रेनों की संख्या कम करते जा रहा है। मध्य रेलवे जोन में गिनी चुनी ही पैसेंजर ट्रेनें चल रही है। ऐसे में बल्लारशाह से वर्धा तक जानेवाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक मानी जानेवाली ट्रेन क्र. 61128 बल्लारशाह- वर्धा मेमू ट्रेन विगत 4 दिनों से बंद कर दिए जाने से यात्रियों का हाल बेहाल हो रहा है। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेन क्र. 61128 बल्लारशाह- वर्धा मेमू ट्रेन बल्लारशाह रेलवे स्टेशन से शाम 6.30 बजे छूटती है और वर्धा में रात 9.30 बजे पहुंचती है। इस ट्रेन से बडी संख्या में नौकरी पेशा, विद्यार्थी, श्रमिक वर्ग और गंभीर बीमार यात्री यात्रा करते है। प्रतिदिन चलनेवाली यह ट्रेन बल्लारशाह, गोंडवाना विसापुर, बाबूपेठ, चंद्रपुर, ताडाली, भांदक, माजरी, वरोरा, चिकनी रोड, नागरी, हिंगणघाट, वाघोली, सोनेगांव, भुगांव से होकर वर्धा पहुंचती है।

इस ट्रेन में अधिकांश यात्री प्रतिदिन यात्रा करनेवाले होते है। इसलिए उन्हें विगत चार दिनों से ट्रेन के बंद होने से निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर नौकरी पेशा, श्रमिक वर्ग और विद्यार्थियों को भारी नुकसान हो रहा है।

आवागमन की जद्दोजहद

उल्लेखनीय है कि बल्लारशाह रेलवे स्टेशन से पहले दक्षिण और उत्तर भारत की ओर आवागमन करने के लिए सुपरफास्ट ट्रेनों के अलावा पैसेंजर ट्रेनें भी हुआ करती थी। विशेषकर बल्लारशाह- सेवाग्राम एक्सप्रेस चलाई जा रही थी। जिससे मुंबई जानेवाले यात्रियों को काफी आसानी होती थी। इस ट्रेन में बल्लारशाह से मुंबई के लिए 6 कोचेस का आरक्षण था।

यह ट्रेन कोरोना काल से बंद कर दी गई है। केवल बल्लारशाह से वर्धा के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। अब इस ट्रेन की सुविधा बंद होने से यात्रियों में चिंता बढ गई है। यह ट्रेन भी हमेशा के लिए बंद कर दी जाती है तो यात्रियों को काफी असुविधा होगी।

माजरी में इंटरलॅाकिंग के कारण बंद

इस ट्रेन के बंद होने के पीछे मध्य रेलवे सूत्रों ने बताया कि वर्धा से माजरी तक तीसरी लाईन का काम पूरा हो चुका है। माजरी में इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण विगत 21, 22 और 23 इन तीन दिनों के लिए यह ट्रेन सेवा बंद की गई थी परंतु काम पूरा ना होने के कारण बुधवार 24 दिसंबर को भी इस ट्रेन को रद्द करना पड़ा है। मध्य रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि गुरूवार 25 दिसंबर से यह ट्रेन अपने नियमित समय पर छोड़ी जाएगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब