बच्चू कडू विवादित बयान (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur News: पुलिस की दादागिरी बर्दाश्त नहीं, चंद्रपुर में बच्चू कडू के बयान से मचा विवाद

Bachchu Kadu's Controversial Statement: चंद्रपुर में त्रिशूल आंदोलन के दौरान विधायक बच्चू कडू ने पुलिस पर प्रकल्प प्रभावित आंदोलनकारियों को परेशान करने और WCL से पैसे लेने के आरोप लगाए।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • विधायक बच्चू कडू ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन WCL से पैसे लेता है। ये आरोप उनके भाषण के दौरान लगाए गए।

  • चंद्रपुर और यवतमाल जिलों की कोयला खदानों से प्रभावित ग्रामीणों की लंबित मांगों को लेकर त्रिशूल आंदोलन शुरू किया गया है।

  • पैनगंगा कोयला खदान परिसर से घुग्घुस के कारगिल चौक तक पदयात्रा निकाली गई।

Chandrapur Police Controversy: प्रहार जनशक्ति पार्टी के विधायक बच्चू कडू द्वारा चंद्रपुर में पुलिस पर बेहद तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए गाली-गलौज करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कडू ने यह गुस्सा जताते हुए आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट प्रभावित आंदोलनकारियों को पुलिस द्वारा बेवजह परेशान किया जाता है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से पैसे लेता है।

उनके इस आक्रामक रवैये और इस्तेमाल की गई भाषा के कारण अब एक बड़ा विवाद पैदा हो गया है। चंद्रपुर और यवतमाल जिलों की कोयला खदानों से प्रभावित हुए ग्रामीणों की लंबित मांगों के लिए बच्चू कडू के नेतृत्व में 'त्रिशूल आंदोलन शुरू किया गया है। इसी आंदोलन के हिस्से के रूप में चंद्रपुर के कोरपना तहसील स्थित पैनगंगा कोयला खदान परिसर से घुग्घुस शहर के कारगिल चौक तक एक भव्य मोर्चा निकाला गया था।

15 किलोमीटर की पैदल यात्रा

इस पदयात्रा में विधायक बच्चू कडू खुद शामिल हुए थे। करीब 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करने के बाद यह मोर्चा घुग्घुस के कारगिल चौक पहुंचा। वहां इस मोर्चे के समापन पर कडू ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसी भाषण के दौरान वे आक्रामक हो गए और पुलिस की कार्यशैली पर जोरदार हमला बोला।

पुलिस ने दादागिरी की तो छोड़ेंगे नहीं

ईमानदार अधिकारियों को छोडकर, जो पुलिस बिना किसी वजह के कार्यकर्ताओं पर दादागिरी करेगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी सीधी चेतावनी बच्चू कडू ने दी। उन्होंने इस दौरान यह भी धमकी दी कि यदि किसी वार्नदार ने आआंदोलनकारियों को बेवजह परेशान किया तो उससे जवाब तलब किया जाएगा और देख लिया जाएगा प्रोजेक्ट प्रभावितों के मुद्दों को उठाते समय कडू द्वारा इस्तेमाल की गई इस विवादित भाषा के कारण फिलहाल काफी चर्चा हो रही है।

पुलिस WCL से लेती है पैसे

अपने भाषण में कडू ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से पैसे लेता है। साथ ही। यह कहते हुए उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया कि अपने न्यायसंगत अधिकारों के लिए लड़ने वाले प्रोजेक्ट प्रभावित आंदोलनकारियों को पुलिस द्वारा धमकाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पुलिसर के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट