कृषि भूमि अधिग्रहण  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

बाबूपेठ-सास्ती रेल मार्ग के लिए उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण, किसानों का फूटा गुस्सा, उचित मुआवजे की मांग

Babupeth Farmers Protest: बाबूपेठ-सास्ती रेल मार्ग के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण पर राजुरा क्षेत्र के किसानों ने कम मुआवजे का आरोप लगाया है। किसानों ने बाजार भाव के अनुसार उचित मुआवजे की मांग की है।

आंचल लोखंडे

Babupeth Sasti Railway Land Acquisition: बाबूपेठ-सास्ती नए रेलवे मार्ग के लिए कढ़ोली (बुज।), मानोली (बुज।) और गोवरी क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि का भूमि अधिग्रहण शुरू है। हालांकि, परियोजनाग्रस्त किसानों ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीनों के लिए बाजार भाव की तुलना में बेहद कम मुआवजा निर्धारित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। रेलवे मार्ग के लिए 9 जुलाई 2025 को भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू है।

किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित दर बेहद कम है। उन्होंने वर्तमान बाजार भाव के आधार पर जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग की है। भूमि अधिग्रहण और जमीन की माप-जोख का विरोध किए जाने के बाद 27 जुलाई 2026 को राजुरा के उपविभागीय अधिकारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान माप-जोख के बाद उचित दर देने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, किसानों को आशंका है कि वास्तविकता में कम दर ही कायम रह सकती है।इसके चलते किसानों का आक्रोश और बढ़ गया है।

WCL के माध्यम से अधिग्रहण की मांग

किसानों ने पत्रकार परिषद में मांग की कि यदि रेलवे मार्ग के लिए जमीन का अधिग्रहण करना ही है, तो WCL (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के माध्यम से भूमि अधिग्रहण किया जाए और किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उचित मुआवजा मिलने तक वे अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं।

उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिलने पर तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी किसानों ने दी है। इस संबंध में सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधायक देवराव भोंगळे और पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर को भी ज्ञापन सौंपा गया है। पत्रकार परिषद में विठोबा हिंगाने, राकेश हिंगाने, रमेश अडवे, शुभम हिंगाने, रमेश कुडे सहित बड़ी संख्या में परियोजनाग्रस्त किसान उपस्थित थे।

आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! CM फडणवीस ने प्रशांत भूषण की टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

Meerut Murder Case: पति की हत्या के बाद रची सांप वाली साजिश, पत्नी और बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, CJP नेता ने भी दिया जवाब

हम सत्ता बदल देंगे, राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का पलटवार, बोले- हम देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहे

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?