शिवसेना (यूबीटी) युवा सेना चंद्रपुर जिला प्रमुख विक्रांत सहारे 
चंद्रपुर

चंद्रपुर में युवासेना जिला प्रमुख सहारे के घर पुलिस का छापा, 40 जिंदा कारतूस, तलवार और बाघनख जब्त

शिवसेना (यूबीटी) युवा सेना चंद्रपुर जिला प्रमुख विक्रांत सहारे के घर पर शुक्रवार को देर रात पुलिस ने छापा मारा। सहारे के घर से 40 जिंदा कारतूस, तलवार, बाघनख, मैक्जिन जब्त होने से जिले के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। इस कार्रवाई से जिले के राजनीतिक हलकों तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

आकाश मसने

चंद्रपुर: शिवसेना (यूबीटी) युवा सेना चंद्रपुर जिला प्रमुख विक्रांत सहारे के घर पर शुक्रवार को देर रात पुलिस ने छापा मारा। सहारे के घर से 40 जिंदा कारतूस, तलवार, बाघनख, मैक्जिन जब्त होने से जिले के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। इस कार्रवाई से आम नागरिकों में एक ओर जहां पुलिस की प्रशंसा हो रही है तो वहीं दूसरी ओर राजनीति करने वालों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रामनगर पुलिस ने इंदिरा नगर स्थित सहारे के घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई से जिले के राजनीतिक हलकों तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

पिछले एक माह में जिले में अपराध बढ़ा है। इससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की काफी आलोचना हुई है। इसके मद्देनजर पुलिस ने अब धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का नाम युवा सेना जिला अध्यक्ष विक्रांत सहारे है। यह कार्रवाई की शुक्रवार की मध्य रात में रामनगर थाना व स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि शहर के बाबूपेठ के नीलेश पराते और मनोज कुलटवार इंदिरा नगर के विक्रांत सहारे को हथियार बेचने आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही दोनों घर पहुंचे, पुलिस ने छापा मार दिया। घर से 40 जिंदा कारतूस, एक तलवार, मैक्जिन मिली।

कार में मिले बाघ नख

इस दौरान गाड़ी की जांच की गई तो उसमें बाघनख मिले। बाघ नख मिलने से बाघों के शिकार के रैकेट से भी पर्दा उठ सकता है। चर्चा है कि वन विभाग भी जांच कर सकता है। पुलिस ने तीनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विक्रांत सहारे युवा सेना की उभाटा पार्टी के जिला प्रमुख हैं। सहारे की गिरफ्तारी से जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया है। इस बीच जिले के कई नेताओं के पास हथियार होने के कारण आने वाले समय में उनके नाम भी पुलिस विभाग के रडार रहने की संभावना जताई जा रही है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध