अस्पताल में SICU का उद्घाटन (सोर्सः सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

मुंबई में मध्य रेल के अस्पताल में SICU शुरू, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

SICU Inauguration In Mumbai: भायखला स्थित मध्य रेलवे के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में 18 बेड की अत्याधुनिक SICU और नए चिकित्सा उपकरण शुरू किए गए। अस्पताल को मिला 50 हजार रुपये का पुरस्कार

आलोक उमाकृष्ण

Central Railway Hospital Launches SICU In Mumbai: मध्य रेलवे के भायखला स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में शुरू उन्नत सुविधाओं का उद्घाटन रेलवे स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ. जगदीश चंद्र ने किया। उन्होंने आधिकारिक दौरे के दौरान नवस्थापित सर्जिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एसआईसीयू) तथा उन्नत चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया। यह अस्पताल मध्य रेल का प्रमुख टर्शियरी स्वास्थ्य केंद्र है।

18 बेड वाली अत्याधुनिक SICU के साथ-साथ 54 लाख रुपये की लागत वाली ड्रेगर एनेस्थीसिया मशीन, 54 लाख रुपये की लागत वाली अल्ट्रासाउंड मशीन और 1.3 करोड़ रुपये की लागत वाली हाई-एंड एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक टेबल का भी उद्घाटन किया गया।

सुविधाओं का निरीक्षण

डॉ. जगदीश चंद्र ने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण भी किया, जिनमें रेडियोलॉजी/सीटी स्कैन केंद्र, फिजियोथेरेपी विभाग, आकस्मिक चिकित्सा विभाग (कैजुअल्टी), आईसीयू, डायलिसिस केंद्र आदि शामिल हैं। उन्होंने रेलवे लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु चल रही पहलों एवं अस्पताल की नैदानिक सेवाओं की भी समीक्षा की। इस अवसर पर अस्पताल की सुविधाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने वाली एक ई-पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

जीएम रहे उपस्थित

इस अवसर पर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. ममता शर्मा, मध्य रेल के प्रधान विभागाध्यक्ष (पीएचओडी), डॉ. उषा जगदीश चंद्र, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष स्निग्धा श्रीवास्तव, डीआरएम हिरेश मीना, चिकित्सा निदेशक डॉ. कनकरया सहित अस्पताल व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

50 हजार का नगद पुरस्कार

डॉ. जगदीश चंद्र ने स्वास्थ्य अवसंरचना के आधुनिकीकरण तथा उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए मध्य रेल के निरंतर प्रयासों की सराहना की। अस्पताल के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सतत प्रयासों के सम्मान में उन्होंने डॉ. बी.ए.एम. अस्पताल को 50,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला