स्वारगेट से गायब हुए व्यवसायी अशोक जैन की आप्टे रोड होटल में मौत (फोटो क्रेडिट-X) 
महाराष्ट्र

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप

Pune Crime News Businessman Suicide Murder: पुणे के स्वारगेट में कारोबारी अशोक जैन का शव होटल में मिला। दूसरी तरफ मुंढवा में महिला ड्राइवर की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार।

अनिल सिंह

Pune Crime News: पुणे के स्वारगेट और दक्कन इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रतिष्ठित व्यवसायी का शव होटल के कमरे में पाया गया। अशोक जैन शुक्रवार को अपने घर से निकले थे, लेकिन जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे और उनका फोन नहीं लगा, तो चिंतित परिजनों ने स्वारगेट पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, तभी शनिवार दोपहर आप्टे रोड स्थित एक होटल से पुलिस को सूचना मिली।

होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि कमरे के भीतर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है और दरवाजा अंदर से बंद है। जब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, तो अशोक जैन मृत अवस्था में मिले। कमरे की स्थिति और वहां मिले उल्टी के निशानों को देखकर पुलिस को संदेह है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। मौके से बरामद सुसाइड नोट की जांच की जा रही है ताकि उनके इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह का पता चल सके।

डेक्कन पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही डेक्कन पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखी बातों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश जारी है। व्यवसायी की अचानक मौत से पुणे के व्यापारी वर्ग में शोक की लहर है।

मुंढवा में महिला की गला घोंटकर हत्या

इसी बीच, पुणे के मुंढवा इलाके से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक ब्यूटी पार्लर की ड्राइवर अफ़रीन सलीम पठान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में बीड निवासी गोरखनाथ शिंदे को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आफरीन और गोरखनाथ के बीच 1 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था।

वित्तीय विवाद बना हत्या का कारण

आरोपी गोरखनाथ शिंदे ने पुणे पुलिस के सामने कबूल किया कि आफरीन उससे और पैसों की मांग कर रही थी और पैसे न देने पर परिवार को सब बताने की धमकी दे रही थी। इसी गुस्से में आकर उसने खराड़ी बाईपास के पास आफरीन का गला घोंट दिया और शव को मुंढवा के कचरा डिपो के पास फेंक कर फरार हो गया। पुणे क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे