बुलढाणा में बस और ट्रक में भिड़त (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बुलढाना

Buldhana Accident: बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, कई यात्री घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। मध्यप्रदेश परिवहन की बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

आकाश मसने

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश परिवहन की बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक यह हादसा महराष्ट्र के बुलढाणा में खामगांव-नादुरा रोड पर हुआ है। यहां मध्य प्रदेश परिवहन की एक बस अचानक एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और बस दोनों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 3 लोगों को की मौत हो गई है। वहीं बस में सवार 20 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घाटलों को अकोला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे के बाद का वीडियो

बुलढाणा से हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हादसे का भयानक मंजर देखा जा सकता है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक में रखी पूरी ईटें सड़क पर बिखर गई। मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (MPSRTC) की प्राइवेट बस और ट्रक के बीच में टक्कर हुई है। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस और ईंटों का परिवहन करने वाले ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा। जहां उनका इलाज चल रहा है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव