पत्नी से हुआ झगड़ा तो बाप ने जुड़वा बेटियों का रेत दिया गला, महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना 
बुलढाना

पत्नी से हुआ झगड़ा तो बाप ने जुड़वा बेटियों का रेत दिया गला, महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना

Maharashtra News: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी से अलग होने के बाद वह दोनों बच्चियों को लेकर जंगल में पहुंचा और दोनों बेटियों का बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक बेहद दर्दनाक और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुई झगड़े के बाद गुस्से में आकर अपनी दो जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। मासूमों की हत्या के बाद आरोपी पिता खुद पुलिस के पास पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल चव्हाण के रूप में की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव अंचरवाड़ी शिवरा के जंगल से बरामद किए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या से पहले राहुल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिससे वह बेहद गुस्से में था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बच्चियों को साथ लेकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान पत्नी से कहासुनी हो गई और उसने तत्काल अपने मायके चले जाने का फैसला किया। इसके बाद राहुल अपनी दोनों बेटियों को लेकर आगे बढ़ गया।

पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि पत्नी से अलग होने के बाद वह दोनों बच्चियों को लेकर बुलढाणा के अंधेरा फाटा के पास जंगल में गया। गुस्से में वह इतना बेकाबू था कि उसने अपनी दोनों बेटियों का बेरहमी से गला काट दिया। उस दौरान वह खून के आवेश में था।

हत्या करने के बाद जब उसे अपने किए का अहसास हुआ, तो वह खुद पुलिस के पास पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी से मिली जानकारी के बाद जब टीम मौके पर पहुंची, तो दोनों बच्चियों के शव जले हुए मिले। इससे पुलिस को शक है कि हत्या के बाद आरोपी ने शवों की पहचान छिपाने के लिए आग लगाई हो। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो