Buldhana Teacher Murder Case Solved (फोटो क्रेडिट-X) 
बुलढाना

शिक्षिका हत्याकांड: बीवी के शव के पास बैठकर रोता रहा 'साजिशकर्ता' पति; पुलिस ने CCTV से बेनकाब किया सच

Buldhana Teacher Murder Case: बुलढाणा में पति ने 1 लाख की सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराई और उसे एक्सीडेंट दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पति सहित 3 को गिरफ्तार किया।

अनिल सिंह

Husband Hires Contract Killer For Wife: बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तालुका से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की ऐसी साजिश रची जो किसी फिल्मी पटकथा को भी पीछे छोड़ दे। आरोपी पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी और इस पूरी वारदात को एक सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की पैनी नजर और तकनीकी जांच ने इस "परफेक्ट मर्डर" की योजना को नाकाम कर दिया।

जलगांव जामोद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी पति, उसके एक साथी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

एक्सीडेंट के बाद शव के पास बैठकर रोने का नाटक

यह सनसनीखेज वारदात 2 मार्च 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे हुई। वृषाली प्रकाश गावंडे, जो जलगांव जामोद तालुका के पिंपळगाव काळे जिला परिषद स्कूल में शिक्षिका थीं, अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। पातुर्डा और कवठल के बीच एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वृषाली की मौके पर ही मौत हो गई।

जब पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। वृषाली के पति प्रकाश गावंडे अपनी पत्नी के शव के पास बैठकर फूट-फूटकर रो रहे थे। शुरुआत में पुलिस को भी लगा कि यह एक सामान्य हिट-एंड-रन का मामला है, लेकिन मृतका के मायके वालों के शक ने जांच की दिशा बदल दी।

CCTV और कॉल रिकॉर्ड्स ने खोला राज

जलगांव जामोद पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध फोन कॉल्स का रिकॉर्ड निकाला। इस जांच के आधार पर पुलिस ने टाटा पिकअप चालक मंगेश सूर्यवंशी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में सूर्यवंशी टूट गया और उसने कबूल किया कि उसे वृषाली के पति प्रकाश गावंडे और मध्यस्थ मंगेश चहुळकर ने एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।

एक लाख की सुपारी और खौफनाक अंत

पुलिस जांच के अनुसार, पति प्रकाश गावंडे ने अपने मित्र चहुळकर के साथ मिलकर साजिश रची थी। उन्होंने पिकअप चालक को पैसे देकर वृषाली की स्कूटी को जानबूझकर टक्कर मारने के लिए कहा था। 2 मार्च की सुबह जैसे ही वृषाली स्कूल के लिए निकलीं, पिकअप चालक ने मौका पाकर उन्हें टक्कर मार दी।

अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम