सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
बुलढाना

Reels के पागलपन ने ली जान, ट्रेन के सामने खतरनाक वीडियो बनाते समय कटकर युवक की मौत

Buldhana News: बुलढाणा में सोशल मीडिया रील बनाने की कोशिश में युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल। चलती ट्रेन के सामने खतरनाक वीडियो शूट के दौरान हादसा हुआ।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोशल मीडिया रील बनाने की कोशिश ने एक युवक की जान ले ली और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह दर्दनाक हादसा शेगांव तालुका के आलसना गांव के पास हुआ। दोनों युवक चलती ट्रेन के सामने खतरनाक अंदाज में वीडियो शूट कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

रील बनाने के चक्कर में मौत

मृतक की पहचान मोहम्मद नदीम मोहम्मद रफिक (28 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत शेगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक आलसना गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और उसी दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास वीडियो शूट करने की योजना बनाई थी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और ट्रेन कुछ देर के लिए रोक दी गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को 'सोशल मीडिया की लत का खतरनाक परिणाम' बताया। उनका कहना है कि युवा आजकल बिना सोचे-समझे अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने की कोशिश करते हैं। कई बार ये वीडियो वायरल हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। शेगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी