Domestic Gas Hotel Buldhana (फोटो क्रेडिट-X)  
बुलढाना

Buldhana News: होटलों में धड़ल्ले से यूज हो रही घरेलू गैस, सुरक्षा और आपूर्ति दोनों से खिलवाड़

Buldhana Hotel Gas Raid: बुलढाणा में तहसीलदार विठ्ठल कुमरे ने होटलों पर छापेमारी कर 14 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। अवैध व्यावसायिक इस्तेमाल पर अब होगी आपराधिक कार्रवाई।

अनिल सिंह

Domestic Gas Hotel Buldhana: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में ईंधन संकट का फायदा उठाकर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक इस्तेमाल का बड़ा मामला सामने आया है। मध्य पूर्व (अमेरिका-इजरायल और ईरान) में जारी तनाव के कारण भारत में ईंधन की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिससे गैस की कृत्रिम किल्लत पैदा हो गई है। इसी स्थिति का लाभ उठाते हुए कई होटल संचालकों ने व्यावसायिक सिलेंडरों के बजाय सस्ते घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करना शुरू कर दिया था। इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए बुलढाणा प्रशासन ने 15 मार्च 2026 को शहरव्यापी 'सफाई अभियान' चलाया।

जिलाधिकारी और उपविभागीय अधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद, तहसीलदार विठ्ठल कुमरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने बुलढाणा शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों और होटलों पर अचानक छापेमारी की। प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आरक्षित गैस की कालाबाजारी को रोकना और होटलों में हो रहे सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाना था।

40 होटलों पर छापेमारी: 11 जगहों पर मिला 'मौत का सामान'

तहसीलदार विठ्ठल कुमरे की टीम ने शहर के लगभग 40 होटलों और जलपान गृहों की सघन जांच की। जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कई नामी होटलों में भी खुलेआम घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 11 अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। यह कार्रवाई न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।

छापेमारी की भनक लगते ही मची अफरातफरी

प्रशासनिक टीम के बाजार में उतरते ही होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर होटल मालिकों ने कार्रवाई से बचने के लिए सिलेंडरों को पिछवाड़े या गुप्त स्थानों पर छिपाने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क टीम ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा और अवैध स्टॉक को जब्त कर लिया। तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि जिन होटलों में अवैध सिलेंडर पाए गए हैं, उन सभी के खिलाफ अब आपराधिक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आपूर्ति और सुरक्षा पर मंडराता खतरा

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने से आम नागरिकों के लिए आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे बाजार में कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता है। तहसीलदार विठ्ठल कुमरे ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन की कमी को लेकर घबराएं नहीं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी ऐसी छापेमारी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल मालिकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान