महाराष्ट्र

सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर धानोरा में रक्तदान शिविर, 19 जवानों ने किया रक्तदान

Gadchiroli Health Camp:केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 113 बटालियन ने 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर गड़चिरोली जिले के धानोरा ग्रामीण अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

एनबी एडमिन

Gadachiroli News:  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ के 113 बटालियन के कमांडेंट जसवीर सिंह के मार्गदर्शन में धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें बटालियन के करीब 19 अधिकारी और जवानों ने रक्तदान कर स्थापना दिवस मनाया है. इस समय कमांडेंट जसवीर सिंह ने उपस्थित अधिकारी और जवानों को रक्तदान का महत्व समझाते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है. जिससे कई जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है.

रक्तदान करने से किसी भी तरह की शारीरिक हानि नहीं हो सकती है. बल्कि यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के लोगों का विकास करने के लिए जिला पुलिस दल और सीआरपीएफ सदैव तत्पर है. वहीं दुर्गम क्षेत्र के नागरिक सरकारी योजना का लाभ लेकर अपना विकास करें, ऐसा आह्वान उन्होंने किया.

इस अवसर पर धानोरा तहसील के सोडे गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था. जहां डाक्टरों की टीम ने नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया. इस अवसर पर सीआरपीएफ के चिकित्सक डा. अशोक नारायण, द्वितीय कमान अधिकारी ए. आर अंसारी, उपकमाडेंट गुलाब सिंह, सहायक कमांडेंट बाबू सिंह, जिला अस्पताल के डा. नरेश साहु, चेतन सातपुते, सोडे की पंचायत अधिकारी जीजा मडावी, डा. हर्षद गावंडे, पुनम किरंगे समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम