अमित शाह व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Vidhan Parishad: विधान परिषद चुनाव के लिए तय हुए भाजपा के नाम! ये तीन दिग्गज नेता हैं दावेदार

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 5 सीटों के लिए चुनाव होने है। इसके लिए महायुति में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के भीतर इन सीटों के लिए ज़ोरदार लॉबिंग शुरू हो गई है।

आकाश मसने

नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र में विधान परिषद की 5 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है और 10 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए महायुति में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के भीतर इन सीटों के लिए ज़ोरदार लॉबिंग चल रही है और इन पांच सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होगा। इसमें भाजपा की ओर से 3 तथा शिंदे गुट और अजित पवार गुट की ओर से एक-एक सीट के लिए चुनाव हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा की ओर से तीन नाम दिल्ली भेजे गए हैं।

विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया 27 मार्च को होगी और इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जैसे ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, राजनीतिक दलों के भीतर तेजी से घटनाक्रम घटित हो रहे हैं।

इन तीन नेताओं को मिल सकता है मौका

भाजपा ने विधान परिषद के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेजी है। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के तीन उम्मीदवार परिषद के लिए मैदान में होंगे। इसमें संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र भाजपा की ओर से तीन वफादार नेताओं दादाराव केचे, अमरनाथ राजुरकर और माधव भंडारी को दिल्ली का मौका दिया जाएगा।

एनसीपी में उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी

विधान परिषद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए आज पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। एनसीपी विधायकों की बैठक के बाद कोर कमेटी के नेताओं की बैठक होगी। वर्तमान में एनसीपी पार्टी के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों का एक समूह है, और अजित पवार ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान कुछ लोगों से वादा भी किया था। इसलिए वे नेता फिलहाल यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि विधायकों की माला उनके गले में ही पड़ेगी।

एनसीपी के ये नेता रेस में

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह अवसर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। इस बीच, एनसीपी की ओर से जीशान सिद्दकी, आनंद परांजपे, सुनील टिंगरे, सुरेश बिराजदार, संजय दौंड और सुबोध मोहिते इस पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हैं। हालांकि, एक ही सीट राष्ट्रवादी पार्टी के पास होने के कारण सबकी नजर इस बात पर है कि मौका किसे मिलेगा।

27 मार्च को होगा मतदान

बता दें चुनाव आयोग ने विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 मार्च है।

नामांकन पत्रों की जांच 18 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 मार्च है। मतदान 27 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान पूरा होने के बाद शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान