महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल 
महाराष्ट्र

मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए कांग्रेस की तैयारी, ये समिति सुझाएगी उपाय

कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए अवैध तरीकों का इस्तेमाल कर रही है और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर घोटाले किए जा रहे हैं। इस धांधली को रोकने के लिए पार्टी ने एक समिति बनाई है।

सोनाली चावरे

मुंबई: कांग्रेस मतदाता सूची में गड़बड़ी करके चुनाव जीतने का आरोप बीजेपी पर लगातार लगा रही है। भविष्य में होने वाले खासकर निकाय चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए कांग्रेस अभी से कमर कसकर तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने चुनाव में सत्ता पक्ष की ओर से की जाने वाली संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक समिति बनाई है।

पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में कमेटी गठित

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में गठित कमेटी चुनाव में संभावित गड़बड़ियों को चिन्हित करके प्रतिबंधक उपाय सुझाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने विभिन्न तरीकों से मतदाता सूची में छेड़छाड़ करके विधानसभा चुनाव जीता है। भाजपा ने चुनाव आयोग के सहयोग से सत्ता चुराकर सत्ता हासिल की।

7 सदस्यों वाली समिति तैयार

अब कांग्रेस ने कुल 7 सदस्यों वाली इस समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रफुल गुड्डे पाटिल, पूर्व मंत्री अशोकराव पाटिल, प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, विधानसभा उम्मीदवार धनंजय शिरीष चौधरी, परीक्षित वीरेंद्र जगताप और समन्वयक के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अभय छाजेड को शामिल किया है।

कांग्रेस ने की थी शिकायत

कांग्रेस पार्टी ने मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आयोग ने अभी तक संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ऐसा आरोप लगानेवाली कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए अवैध तरीकों का इस्तेमाल कर रही है और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर घोटाले किए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता वाली समिति धांधली रोकने के लिए अध्ययन करने के बाद प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट सौंपेगी।

महाराष्ट्र चुनाव 2024 में गड़बड़ी का आरोप

महाराष्ट्र चुनाव 2024 में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन को लेटर लिखा था। पार्टी ने आयोग से एक हफ्ते में महाराष्ट्र चुनाव की डिजिटल वोटर्स लिस्ट मांगी थी। साथ ही महाराष्ट्र और हरियाणा के वोटिंग डे की वीडियो फुटेज देने के लिए भी कहा था। 12 जून को इलेक्शन कमीशन (EC) ने राहुल को लेटर लिखा था। इसमें राहुल को विधानसभा चुनाव में धांधली के उनके आरोपों पर चर्चा के लिए बुलाया गया था। लेकिन कोर्ट ने बीजेपी के पक्ष में फैसला सुनाया था।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई वारदात, अस्पताल में भर्ती

सांसद प्रमोद तिवारी को कंगना रनौत का मुंहतोड़ जवाब, बोली- राहुल गांधी की तरह 55-60 साल की युवा नहीं

रांची में बड़ा बवाल! 600 छात्रों पर FIR दर्ज, एक्शन के बाद अब CM आवास घेरने की तैयारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मानसून सत्र में 12 बिल पास, सिर्फ 19% काम, किरेन रिजिजू ने जताया दुख, कांग्रेस के नए सांसदों पर कही बड़ी बात