सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुई वारदात, अस्पताल में भर्ती

Sukhbir singh Badal Attacked: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
sukhbir singh badal attacked
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमलाSocial Media
Published on: 
Updated on: 

Sukhbir singh Badal Attacked in Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमले की खबर से हड़कंप मच गया है। बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान बादल पर एक निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया।

खबरों के मुताबिक, इस हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के तत्काल बाद उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान निहंग ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया।

नांदेड़ पुलिस ने क्या बताया?

नांदेड़ पुलिस ने बताया कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग द्वारा हमला किया गया। इस हमले में उनके हाथ में चोट लगी है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हमला करने वाला निहंग के भेष में था और माता साहिब कौर गुरुद्वारा नांदेड़ के मुख्य गुरुद्वारा से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

sukhbir singh badal attacked
ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे... PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज

पहले भी हुआ था बादल पर हमला

बता दें कि इससे पहले भी बादल पर हमला हो चुका है। साल 2024 के दिसंबर में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूर्व डिप्टी सीएम पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ थी जब बादल अकाल तख्त की सजा के बाद बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा कर रहे थे, तभी उन पर गोली चली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com