विधान परिषद चुनाव,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

नागपुर MLC चुनाव: अब भी सस्पेंस में BJP उम्मीदवारों के नाम, नेताओं की बढ़ी बेचैनी

Nagpur BJP MLC Election: नागपुर विधान परिषद चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं होने से सस्पेंस बढ़ गया है। फडणवीस-गडकरी की संभावित बैठक नहीं होने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

अंकिता पटेल

Maharashtra Politics BJP Candidate List: नागपुर विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम अब तक तय नहीं होने से इच्छुक नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बीच संडे को होने वाली संभावित बैठक नहीं हो सकी जिसमें उम्मीदवार के नाम पर चर्चा होने के कयास लग रहे थे। हालांकि दोनों नेताओं के बीच चर्चा को लेकर बना सस्पेंस राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उम्मीदवारों की घोषणा तो दिल्ली से की जानी है, लेकिन माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और गडकरी के बीच चर्चा के बाद उम्मीदवारों का पैनल तैयार होगा। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने संडे सुबह दोनों नेताओं की बैठक होने की जानकारी दी थी, लेकिन ऐसी कोई बैठक नहीं हुई। गोदाम लॉजिस्टिक्स कार्यक्रम के दौरान या फोन पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई या नहीं, इस बारे में भी स्थानीय पदाधिकारी अनभिज्ञ हैं।

विदर्भ की हैं 5 सीटें

विदर्भ में नागपुर सहित कुल 5 सीटें है। इनमें यवतमाल तथा भंडारा-गोंदिया सीटों पर महश्युत्ति के सहयोगी दलों द्वारा दावा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि भंडारा-गोंदिया सीट के लिए विक्की कुकरेजा का नाम चर्चा में है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से परिवार सहित मुलाकात करने वाले उद्योगपति अरुण लखानी का नाम वर्षा चंद्रपुर-गहचिरौली निर्वाचन क्षेत्र से आगे माना जा रहा है।

यह भी कहा जा रहा है कि संभावित उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेजी जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार संगठनात्मक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ स्तर पर उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया होगा क्योंकि अधिकांश सीटों पर गार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। नागपुर सीट के लिए शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, डॉ. राजीव पोतदार और डॉ. उपेंद्र कोठेकर के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद