नागपुर महानगर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम देवेंद्र फडणवीस, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis) 
महाराष्ट्र

BJP Foundation Day: केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम फडणवीस ने दिग्गजों को किया याद, नागपुर महानगर भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गजों के प्रयासों को दिया।

आकाश मसने

नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर महानगर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखे जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे "हमारे अपने घर का शिलान्यास हो रहा है।" इस अवसर पर मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक प्रवीण दटके सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेताओं के प्रयासों को दिया। भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। भाजपा के गठन के बाद 1984 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने केवल दो सीट जीती थीं।

दिग्गजों की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।" उन्होंने भाजपा के नए कार्यालय के लिए पांच लाख रुपये का योगदान दिया और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का अनुरोध किया।

विश्व की सर्वव्यापी, शक्तिशाली पार्टी रूप में मिली मान्यता: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा नागपुर महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व की सर्वव्यापी, शक्तिशाली और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में आज भारतीय जनता पार्टी को मान्यता मिली है। भाजपा किसी व्यक्ति या परिवार की पार्टी नही है, बल्कि भाजपा समस्त कार्यकर्ताओं की पार्टी है। गांधीसागर, महाल स्थित बन रहा यह भाजपा कार्यालय पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत बनेगा। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कार्यालय विदर्भ में भाजपा को मजबूत करने का केंद्र बनेगा: बावनकुले

राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भगवान श्री राम नवमी के पावन अवसर और भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और नागपुर संभाग भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से बनाया जाएगा। मुझे विश्वास है कि यह कार्यालय विदर्भ में भाजपा संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने में केन्द्र बिन्दु साबित होगा।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार