भंडारा

कार से हथियार बरामद, 4 अरेस्टकार से हथियार बरामद, 4 अरेस्ट,  तुमसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तुमसर में पुलिस ने चार पहिया वाहन से हथियार बरामद कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया। संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhanadara Crime: शहर और ग्रामीण इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर तुमसर पुलिस ने गश्त तेज कर दी है शनिवार तड़के खापा फाटे पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से धारदार हथियार बरामद कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया है.युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के करीब 3 बजे तुमसर पुलिस स्टेशन का गश्ती दल शहर में राउंड पर था.

इस दौरान पुलिस को खापा चौक पर एक संदिग्ध चार पहिया वाहन क्र.एमएच 48 एस 8103 खड़ा दिखाई दिया. पुलिस उपनिरीक्षक श्रीचंद गंगवानी और उनकी टीम ने जब वाहन की जांच शुरू की, तो उसमें सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. कड़ी तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर से एक धारदार कोयता बरामद हुआ. वाहन में अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने भारतीय हथियार कानून के तहत मामला दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों में इंदुरखा निवासी शुभम श्रीधर भुरे 22, शहापुर निवासी राकेश रामराव सेलोकर 29,लावेश्वर निवासी राकेश धनराज कुंभलकर 26 और पाचगांव निवासी देवेंद्र रवी साठवने 19 शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है.पुलिस उपनिरीक्षक श्रीचंद गंगवानी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने की संभावना है.

आरोपी रात के अंधेरे में हथियारों के साथ वहां क्यों मौजूद थे और क्या वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, पुलिस अब इस दिशा में गहन जांच कर रही है.नागरिकों से सतर्कता की अपील थाना प्रभारी संजय गायकवाड ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या टोली के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान