बाघ ने लि चरवाहे की जान (सोर्स: AI)
भंडारा

बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल

Tiger And Leopard Attack: भंडारा में बाघ के हमले में पत्नी के सामने चरवाहे की मौत हो गई, जबकि चंद्रपुर के भद्रावती में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हुए। वन विभाग ने सतर्कता की अपील की।

आलोक उमाकृष्ण

Tiger And Leopard Attack Herdsman: भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत आगरी गांव के पास दावेझरी-चुलरडोह-आगरी वन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बाघ के हमले में एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दावेझरी निवासी बंसीलाल मेश्राम (55) के रूप में हुई है।

वह अपनी पत्नी के साथ जंगल में मवेशी चरा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ ने उन्हें जबड़े में दबोच लिया और पत्नी की आंखों के सामने ही घसीटते हुए घने जंगल व पहाड़ी क्षेत्र की ओर ले गया। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ काफी दूर निकल चुका था।

वन विभाग का निर्देश

घटना के बाद वन विभाग ने जंगल से लगे गांवों के लोगों से सतर्क रहने, अकेले जंगल में न जाने और सुबह-शाम के समय मवेशी चराने से बचने की अपील की है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर जंगल में खोजबीन के लिए पहुंचे। आगरी-नागझिरा वन क्षेत्र में काफी तलाश के बाद बंसीलाल मेश्राम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस दर्दनाक घटना से दावेझरी सहित आसपास के गांवों में दहशत और शोक का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से बिना आवश्यकता जंगल में प्रवेश न करने और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।

तेंदुए ने किया घायल

उधर, चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील के चौरा क्षेत्र अंतर्गत थेतेगांव रीठ परिसर में बुधवार शाम तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुधीर भास्कर शेडे (34) और लक्ष्मण बालकृष्ण नन्नावरे (39) के रूप में हुई है। दोनों के हाथों में चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए भद्रावती ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी किरण धानकुटे के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है तथा नागरिकों से सतर्क रहने और वन्यजीव दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO