भंडारा

लाखांदुर के अध्ययन कक्ष से संवरेंगे परीक्षार्थी, 48 छात्रों के लिए सुसज्ज अध्ययन केंद्र तैयार

लाखांदुर में पुलिस विभाग ने छात्रों के लिए अध्ययन कक्ष तैयार किया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara News: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने सराहनीय पहल की है. पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन की संकल्पना से दिशा प्रकल्प के अंतर्गत लाखांदुर पुलिस स्टेशन में एक सुसज्ज अध्ययन कक्ष तैयार किया गया है. यह अध्ययन कक्ष पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित हॉल में बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित वातावरण मिल सकेगा.

इस अध्ययन केंद्र में एक समय में 48 विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही, सरकारी और निजी नौकरियों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक अद्यतन पुस्तकें भी यहां उपलब्ध कराई गई हैं. स्थानीय पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों के सहयोग से इस अध्ययन केंद्र को तैयार किया गया है. यह पहल पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है.

आज होगा लोकार्पण

इस अध्ययन केंद्र का लोकार्पण आज 14 अप्रैल मंगलवार को किया जाएगा. इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें बड़ा सहारा मिलेगा. इस उपक्रम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना है और विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है.

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?