भंडारा

साकोली एम.बी. पटेल कॉलेज के छात्रों ने बनाए 1000 सीडबॉल, स्कूली बच्चों को सिखाया बीजारोपण व पर्यावरण संरक्षण

साकोली में एम.बी. पटेल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 1000 सीडबॉल तैयार कर बांटे। इस पहल के जरिए स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के आधुनिक तरीकों की सीख दी गई।

रूपम सिंह

Sakoli MB Patel College News: साकोली पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए एम.बी. पटेल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय पहल के तहत सीडबॉल तैयार कर उनका वितरण किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

बीएससी सेमेस्टर 2 एवं 4 के वनस्पति शास्त्र विषय के विद्यार्थियों ने विभिन्न पौधों के बीज एकत्रित कर मिट्टी और सड़ी हुई गोबर खाद की सहायता से लगभग 1000 सीडबॉल तैयार किए। इन सीडबॉल्स का वितरण स्थानीय एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के बीच किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्कूली बच्चों को सीडबॉल निर्माण की विधि, उसके महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इन सीडबॉल्स को वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व खाली स्थानों पर फेंकने से बीज अंकुरित होकर फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधों के रूप में विकसित हो सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि अधिकाधिक वृक्षारोपण से बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। पेड़ न केवल छाया और शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इस नवाचारपूर्ण पहल से स्कूली विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की प्राचार्या संचिता ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे उपक्रमों को भविष्य में भी प्रोत्साहित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. अमित जगीया ने प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. खुशाल बोरकर एवं डॉ. संजय मेश्राम का विशेष सहयोग रहा।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य