भंडारा

Bhandara: नाबालिग छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

भंडारा में 17 वर्षीय छात्रा के अश्लील फोटो वायरल करने वाले 20 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Crime: भंडारा शहर की एक 17 वर्षीय छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में भंडारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी जुनेद सैयद को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता शहर के एक कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी जुनेद पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है. पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण और बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रही है.

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपने झांसे में लेकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें सार्वजनिक कर दिया. पीड़िता की मां ने बताया कि इससे पहले उन्होंने आरोपी के परिजनों से उसके व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और उसे समझाने के लिए कहा था.

लेकिन सुधार के बजाय आरोपी जुनेद ने मांबेटी को जान से मारने की धमकी दी थी.इस घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार की मदद की और उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया.

भंडारा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी जुनेद सैयद के खिलाफ पोक्सो कानून और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की गहन जांच कर रही है.

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें