Umred Karhandla Wildlife Sanctuary: महाराष्ट्र के उमरेडकर्हांडला वन्यजीव अभयारण्य का पवनी गेट इन दिनों विदेशी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ताडोबा और पेंच जैसे स्थापित टाइगर रिजर्व को कड़ी टक्कर देते हुए इस गेट ने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। यहां लगातार हो रही टाइगर साइटिंग, वाघिनों के शावकों सहित दर्शन और समृद्ध जैव विविधता पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
पिछले चार महीनों में स्पेन, जर्मनी, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से आए लगभग 50 से 60 विदेशी पर्यटकों ने पवनी गेट से जंगल सफारी का अनुभव लिया है। खास बात यह है कि अधिकांश पर्यटकों को टाइगर का दर्शन हुआ, जिससे यह स्थान शुअर टाइगर साइटिंग के लिए जाना जाने लगा है। वन्यजीव मार्गदर्शक छगन डहारे के अनुसार, इस वर्ष पवनी गेट पर विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि नियमित टाइगर दर्शन के कारण पर्यटक बेहद संतुष्ट नजर आते हैं और यही इस क्षेत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
यहां शैडो टी20 नामक वाघिन अपने शावकों के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की पर्यटक इसाबेल को लगातार तीन बार सफारी के दौरान शैडो वाघिन के दर्शन हुए, जो उसके लिए बेहद रोमांचक अनुभव रहा। इसके अलावा टी36, एन4 और पीटी1 जैसे अन्य टाइगर भी इस क्षेत्र में बारबार दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़े: नागपुर-वाराणसी सीधी ट्रेन की मांग तेज, 35 हजार लोगों की अपील; महिलाओं की परेशानी को लेकर रेल मंत्री से गुहार
यहां टाइगर के साथसाथ तेंदुआ, गौर, चीतल और सांभर जैसे अन्य वन्यजीव भी आसानी से देखे जा सकते हैं। हाल ही में प्रसिद्ध अभिनेता शिवाजी साटम ने भी यहां सफारी का आनंद लिया, जिससे इस क्षेत्र की लोकप्रियता और बढ़ी है। लगातार बढ़ती पर्यटक संख्या के चलते पवनी गेट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उभरते वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।