भंडारा

पवनी: भव्य भजन प्रतियोगिता में विहिरगांव मंडल ने मारी बाजी, हनुमान जयंती पर सामूहिक विवाह का भी हुआ आयोजन

पवनी के टक्का मारोती मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय भजन प्रतियोगिता में विहिरगांव गढ़चिरौली प्रथम रहा। इस अवसर पर सामूहिक विवाह और महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया।

रूपम सिंह

Pauni Bhajan Competition News: पवनी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक श्री मारोती देवस्थान टक्का मारोती मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओपन ग्रैंड भजन कॉम्पिटिशन में विदर्भ के सुरों की गूंज सुनाई दी।

अपनी छह साल की परंपरा को कायम रखते हुए मंडल ने इस भव्य आयोजन के साथसाथ एक सामूहिक विवाह समारोह भी संपन्न कराया, जिसमें एक जोड़ा परिणय सूत्र में बंधा। कार्यक्रम की शुरुआत पवनसुत हनुमान की पूजाअर्चना से हुई और समापन विशाल महाप्रसाद के साथ हुआ।

कुल 55 मंडलों की कड़ी प्रतिस्पर्धा में श्री गुरुदेव भजन मंडल विहिरगांव गढ़चिरौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धाबेटक्कड़ी के गायक को सर्वश्रेष्ठ भजन, गुलशन शेडमाके तबला, पुंडलिक ठाकरे खंजरी और हीरापुर बोथली मंडल को हारमोनियम के लिए पुरस्कार से नवाजा गया।

निर्णायक की भूमिका दिवाकर बारसागड़े और गुरुदास नागपुरे ने निभाई। पुरस्कार वितरण के दौरान राजन गुप्ता, लीलाधर मुंडले, किशोर पंचभाई, बालू इनकाने, पंकज रेवतकर, प्रकाश नखाते और गजानन जिभकाते उपस्थित थे। आयोजन की सफलता के लिए देवस्थान अध्यक्ष महेश गोन्नाडे, महोत्सव अध्यक्ष बालकदास ठाकरे, सचिव प्रशांत पिसे, मोहन सुरकर, दत्तू मुनरतिवार, विजय लांजेवार आदि ने विशेष परिश्रम किया।

टॉप विजेता रैंकिंग डेटाप्रथम श्री गुरुदेव भजन मंडल, विहिरगांव गढ़चिरौलीद्वितीय अखिल भारतीय श्री गुरुदेव मंडल, हीरापुर बोथलीतृतीय संत गजानन बाबा मंडल, वरदचतुर्थ जय हनुमान साईं गजानन मंडल, उमरेडपांचवां पंढ़रीचा राजा मंडल, सेंदुरवाफाछठा सुरसंगम महिला मंडल, धाबेटेकड़ीसातवां गुरुदेव सेवा मंडल, केशोरीआठवां वंदनीया राष्ट्रसंत मंडल, फुटालानौवां अलंकार मंडल, पवनीदसवां आदर्श गुरुदेव मंडल, गिरोलाग्यारहवां मऊ वैष्णवी मंडल, अर्जुनी मोरगांव।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच