Bhandara Rural Road (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: ठेकेदार की लापरवाही से मुंढरी सड़क बनी खतरनाक, लोगों में नाराजगी

PWD Road Project : मुंढरी जिला मुख्य मार्ग पर 100 मीटर सड़क पिछले दो वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र डेस्क

Mundhari Road Issue: मुंढरी जिला मुख्य मार्ग15 का करीब 100 मीटर हिस्सा पिछले दो वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों के अनुसार ठेकेदार पर कार्रवाई कर उसका टेंडर रद्द किया जाना चाहिए था, लेकिन प्रशासन लगातार उसे समय सीमा बढ़ाकर राहत दे रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। वर्ष 202223 में मुंढरी और रोहा के बीच वैनगंगा नदी पर पुल बनने के बाद इस मार्ग का महत्व और बढ़ गया। करडी से तिरोडा, साकोली, लाखनी, भंडारा, तुमसर और मोहाडी सहित कई क्षेत्रों के लिए सीधा संपर्क होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।

अधूरा निर्माण बना परेशानी का कारण

मुंढरी खुर्द से गुलघानी के बीच 100 मीटर सड़क निर्माण का कार्य चकोले नामक ठेकेदार को सौंपा गया था। हालांकि दो वर्ष बीत जाने और एक मानसून गुजरने के बाद भी यह हिस्सा अधूरा पड़ा है। सड़क पर गड्ढे और कीचड़ के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले बारिश के दिनों में चिपचिपी मिट्टी के कारण यह हिस्सा दलदल में बदल सकता है।

कार्रवाई और मरम्मत की मांग

स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते निर्माण पूरा नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।

कार्य के निर्देश जारी

मोहाडी सार्वजनिक निर्माण विभाग के उपविभागीय अभियंता निनावे ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक