भंडारा जिलाधिकारी  
भंडारा

उम्मीदवारों के लिए जाति वैधता प्रमाणपत्र अनिवार्य करें, आदिवासी एम्प्लॉईज फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

Bhandara News: ऑल इंडिया आदिवासी एम्पलाइज फेडरेशन ने मुख्यमंत्री फडणवीस और मंत्री अशोक उइके को निवेदन भेजकर मांग की कि आरक्षित सीटों पर नामांकन के समय ही जाति वैधता प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जाए।

पूजा सिंह

Demand Of Tribal Employees Federation: ऑल इंडिया आदिवासी एम्पलाइज फेडरेशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके को निवेदन भेजकर मांग की है कि आरक्षित सीटों पर नामांकन दाखिल करते समय ही उम्मीदवारों के लिए जाति वैधता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया जाए।

निवेदन में कहा गया है कि, वर्तमान में शासन ने सार्वत्रिक अथवा उपचुनाव में आरक्षित पदों पर निर्वाचित उम्मीदवारों को जाति वैधता प्रमाणपत्र सादर करने के लिए छह माह का समय दिया है, जो अन्यायकारक निर्णय है। कई बार उम्मीदवार बिना जाति वैधता प्रमाणपत्र के पूरे कार्यकाल तक पद पर बने रहते हैं, जिससे वास्तविक पात्र उम्मीदवार उस पद से वंचित रह जाता है।

जाति वैधता के बिना नामांकन रद्द करने की मांग

संगठन का कहना है कि, कुछ मामलों में उम्मीदवार का जाति प्रमाणपत्र अमान्य ठहराए जाने के बाद भी उस पद के लिए पुनः उपचुनाव नहीं कराया जाता, जिससे जनता और योग्य उम्मीदवार दोनों को नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए ऐसी व्यवस्था की मांग की गई है कि नामांकन दाखिल करते समय बिना जाति वैधता प्रमाणपत्र के नामांकन पत्र वैध न माना जाए।

संगठन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

यह निवेदन भंडारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और मंत्री को भेजा गया। निवेदन देते समय संगठन के जिलाध्यक्ष गोवर्धन कुंभरे, सचिव डॉ. प्रमोद वरकडे, अजाबराव चिचामे, अशोक उइके, धनलाल तिलगामे, विजय सलामे, शत्रुघ्न कोलवते, नंदलाल कुलमते, पूनम वरकडे, गिरीष कुंभरे, एकनाथ मडावी, सुमित मडावी, पराग कुंभरे, हेमराज चौधरी आदि उपस्थित थे।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका