महाराष्ट्र न्यायालयीन कर्मचारी आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
भंडारा

समान काम-समान वेतन की मांग पर वर्धा में न्यायालयीन कर्मचारियों का आंदोलन तेज, काली पट्टी लगाकर किया काम

Equal Pay For Equal Work Demand : महाराष्ट्र में समान काम-समान वेतन और संशोधित वेतनश्रेणी लागू करने की मांग को लेकर न्यायालयीन कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • 16 अक्टूबर को महाराष्ट्र के न्यायालयीन कर्मचारियों ने संशोधित वेतनश्रेणी की मांग पर काली पट्टी लगाकर काम किया।

  • अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारी मुंबई उच्च न्यायालय और उसकी खंडपीठों के कर्मचारियों के समान संशोधित वेतनश्रेणी चाहते हैं।

  • कर्मचारी संगठन का दावा है कि वेतनश्रेणी से संबंधित प्रस्ताव पिछले 20 महीनों से शासन स्तर पर लंबित है।

Wardha Court Employees Protest: समान काम, समान वेतन और संशोधित वेतनश्रेणी लागू करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के न्यायालयीन कर्मचारियों ने अब आंदोलन तेज कर दिया है।

मुंबई उच्च न्यायालय के कर्मचारियों को लागू वेतनश्रेणी के अनुरूप अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों को भी संशोधित वेतनश्रेणी देने की मांग पर शासन की कथित उदासीनता के विरोध में 16 को कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कामकाज किया। महाराष्ट्र राज्य न्यायालयीन कर्मचारी महासंघ के निर्देशानुसार वर्धा जिले के विभिन्न न्यायालयों के कर्मचारियों ने भी इस आंदोलन में सहभागिता दर्ज कराई।

मांगें नहीं मानीं तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी वेतनश्रेणी से संबंधित प्रस्ताव पिछले 20 महीनों से शासन स्तर पर लंबित है। इस अवधि में कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने संशोधित वेतनश्रेणी सहित अन्य लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं लिया, तो 17 नवंबर 2026 से राज्यभर के लगभग 34 हजार न्यायालयीन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मुंबई उच्च न्यायालय और उसकी खंडपीठों के कर्मचारियों के समान संशोधित वेतनश्रेणी देने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

की गई थी विशेष समिति गठित

इस विषय पर उच्च न्यायालय की ओर से न्यायमूर्तियों की एक विशेष समिति गठित की गई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत कर दी है, लेकिन इसके बावजूद पिछले 20 महीनों से इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं होने का दावा कर्मचारी संगठन ने किया है। संगठन के अनुसार, समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद भी वेतनश्रेणी लागू करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से कर्मचारियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

इसी के चलते आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों की मांग है कि संशोधित वेतनश्रेणी तत्काल लागू की जाए और अन्य लंबित समस्याओं का भी शीघ्र निराकरण किया जाए।

हिंगनघाट में कर्मचारियों ने जताया तीव्र विरोध

आंदोलन के तहत हिंगणघाट के विभिन्न न्यायालयों के कर्मचारी प्रवेशद्वार के पास एकत्रित हुए और शासन की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर अपना नियमित कामकाज जारी रखा, काली पट्टी आंदोलन के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

इस आंदोलन में जिला एवं सत्र न्यायालय हिंगनघाट, दिवाणी न्यायालय वरिष्ठ स्तर हिंगनघाट, सह दिवाणी न्यायालय कनिष्ठ स्तर हिंगनघाट तथा दूसरे और तीसरे सह दिवाणी न्यायालय कनिष्ठ स्तर के कर्मचारियों ने सहभागिता दर्ज कराई।

मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल

महाराष्ट्र राज्य न्यायालयीन कर्मचारी संगठन ने स्पष्ट किया है कि काली पट्टी आंदोलन के बाद भी यदि शासन की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन का अगला चरण शुरू किया जाएगा। इसके तहत 17 नवंबर 2026 से राज्यभर के लगभग 34 हजार न्यायालयीन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि समान काम के लिए समान वेतन की मांग न्यायसंगत है और इस पर लंबे समय तक निर्णय लंबित रखना उचित नहीं है। अब शासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर न्यायालयीन कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई है।

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल