महाराष्ट्र मतदाता सूची संशोधन: 6.24 लाख आवेदन प्राप्त, पुणे जिला 56,605 फॉर्म के साथ राज्य में सबसे आगे

Maharashtra Voter List: महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची संशोधन के लिए 6.24 लाख आवेदन मिले। पुणे जिला 56,605 फॉर्म के साथ शीर्ष पर, अंतिम सूची 16 नवंबर को होगी जारी।
Maharashtra voter list revision: 6.24 lakh applications received
महाराष्ट्र मतदाता सूची सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Voter List Special Summary Revision: महाराष्ट्र में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने-हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन के लिए 6 लाख 24 हजार 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ये आवेदन राज्य के सभी 36 जिलों से मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 56,605 आवेदन पुणे जिले से आए हैं। मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 31 अगस्त को किया गया था। राज्य में कुल 9 करोड़ 78 लाख 54 हजार 49 मतदाता दर्ज थे।

इनमें से 7 करोड़ 71 लाख 65 हजार 562 मतदाताओं को मसौदा सूची में शामिल किया गया, जबकि 2 करोड़ 6 लाख 88 हजार 487 मतदाता (21।14 प्रतिशत) एएसडीडीओ श्रेणी में रखे गए। इस श्रेणी में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, दोहरे और अन्य मामलों के मतदाता शामिल हैं।

सूची से बाहर रह गए लोगों को अपना नाम दर्ज कराने और विवरण में सुधार का अवसर देने के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के जिलावार आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त से 4 अक्टूबर के बीच कुल 6,24,054 फॉर्म प्राप्त हुए। इनमें फॉर्म-6 के 6,05,097 आवेदन नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए हैं।

वहीं, फॉर्म-7 के 11,251 आवेदन किसी नाम को मतदाता सूची में शामिल करने पर आपत्ति या नाम हटाने के अनुरोध से संबंधित हैं। फॉर्म-8 के 7,706 आवेदन मतदाता सूची में विवरण के सुधार या बदलाव के लिए प्राप्त हुए हैं।

Maharashtra voter list revision: 6.24 lakh applications received
छत्रपति संभाजीनगर FDA कार्रवाई : मानकों की अनदेखी; भाग्योदय एग्रो का लाइसेंस सस्पेंड, 23.32 लाख का तेल जब्त

पुणे सबसे आगे, सिंधुदुर्ग में सबसे कम आवेदन

जिलों में पुणे शहर 56,605 आवेदनों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद ठाणे में 46,373, मुंबई उपनगरीय में 38,094, नासिक में 32,691 और जलगांव में 28,397 आवेदन प्राप्त हुए। नागपुर से 16।009, पालघर से 14,448 और मुंबई शहर से 13,858 आवेदन मिले हैं। सबसे कम 2,394 आवेदन सिंधुदुर्ग जिले से प्राप्त हुए। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

प्राप्त दावों और आपतियों का निपटारा 12 नवंबर तक किया जाएगा, इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 16 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को व्हॉट्सऐप के माध्यम से दस्तावेज स्वीकार करने और आवश्यकता पड़ने पर घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए है।

Maharashtra voter list revision: 6.24 lakh applications received
संविधान से खिलवाड़ करने वाला पापी, शिवसेना के धनुष-बाण पर SC में घमासान, जस्टिस बागची ने उठाए सवाल
  • पुणे में सबसे अधिक आवेदन- 56,605

  • राज्य में कुल मतदाता- 9,78,54,049

  • मसौदा सूची में शामिल मतदाता- 7,71,65,562

  • एएसडीडीओ श्रेणी में मतदाता- 2,06,88,487

  • फॉर्म-6, नए मतदाता पंजीकरण- 6,05,097

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com