ठंड से बचने अलाव के पास बैठे लोग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

नवंबर में ही पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा, प्रशासन ने जारी किया अल

Maharashtra Cold Wave: भंडारा में नवंबर में ही पारा 9.5°C तक गिरा, ठंड का असर तेज। हल्की धुंध से दृश्यता प्रभावित। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और बेघर लोगों के लिए सतर्कता व सुरक्षा निर्देश जारी किए।

आकाश मसने

Maharashtra Weather Update: इस वर्ष ठंड ने नवंबर में ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। विदर्भ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा लगातार नीचे जा रह है। हालांकि यह पहली बार है जब नवंबर में ही तापमान इतनी तेजी से नीचे आया है, जिससे संकेत मिलता है कि इस बार शीतलहर सामान्य मौसम चक्र से काफी पहले शुरू हो चुकी है और इसका अधिक समय तक असर यह सकता है।

मंगलवार को भंडारा जिले में न्यूनतम तापमान अचानक गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को भी ठंड का यही रौद्र रूप जारी रहा और तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार गिर रहा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष 2024 में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था, लेकिन नवंबर में इतनी तेज गिरावट पहली बार दर्ज की जा रही है। यदि पिछले पांच वर्षों के तापमान रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भंडारा में ठंड के दिनों में कई बार तापमान बेहद नीचे गिरा है।

23 दिसंबर 2020 को तापमान 8 डिग्री, 28 जनवरी 2021 को 7 डिग्री, 10 दिसंबर 2022 को 9 डिग्री, 20 दिसंबर 2023 को 10 डिग्री, और 14 दिसंबर 2024 को 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहती है, जिसके कारण तापमान और अधिक ठंडा महसूस होता है। दृश्यता कम होने से नागरिकों को सुबह के समय आवागमन में कठिनाई हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की धुंध और ठंड में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

प्रशासन ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने बढ़ती ठंड को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। उनके अनुसारबच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग अत्यधिक आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।

सुबह और रात में विशेष सतर्कता बरतें तथा गर्म कपड़ों जैसे स्वेटर, जैकेट, टोपी और मफलर का नियमित उपयोग करें। बिना उंगलियों वाले मिटन्स का प्रयोग करें, क्योंकि इनमें शरीर की गर्मी अधिक समय तक बनी रहती है।

बेघर नागरिकों और पशुओं के लिए सावधानी

जिन नागरिकों का अकेले रहना होता है, उन्हें प्रतिदिन परिवार या पड़ोसियों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है। बेघर लोग रात में निकटतम निवारागृहों में ठहरें। पशुओं को सुबह की तेज ठंड में बाहर चराने से बचें और रात में उन्हें गर्म, सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम से संबंधित सरकारी अलर्ट, टीवी, रेडियो और समाचारपत्रों पर ध्यान दें और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी