स्वास्थ्य अधीक्षक से मांगी 10 लाख की फिरौती (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: स्वास्थ्य अधीक्षक से मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस में मामला दर्ज

Health Officer Extortion: लाखांदुर ग्रामीण अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में प्रहार संगठन के उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आंचल लोखंडे

Lakhandur News: पिछले अगस्त महीने में प्रसूति के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला की प्रसव के कुछ समय बाद नवजात शिशु सहित मृत्यु हो गई थी। इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 25 नवंबर को मृतका के पति ने स्थानीय ग्रामीण अस्पताल के सामने अनशन आंदोलन शुरू किया था। इस आंदोलन को वापस लेने के लिए स्वास्थ्य अधीक्षक से गाली-गलौज करने, प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाने और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप सामने आया है।

स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दत्तात्रेय ठाकरे की शिकायत पर लगभग एक सप्ताह बाद भंडारा जिले के प्रहार संगठन के उपाध्यक्ष जयेंद्र देशपांडे (निवासी-जेवनाला, तहसील लाखनी) के खिलाफ फिरौती सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अनशन आंदोलन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 18 अगस्त को आसोला निवासी विवेक शहारे की गर्भवती पत्नी प्रसूति के लिए लाखांदुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हुई थी। अगले दिन प्रसूति के बाद प्रसूत महिला और नवजात शिशु की मृत्यु हो गई थी। इसी घटना के विरोध में पति ने 25 नवंबर को अनशन आंदोलन किया था।

मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती

27 नवंबर को आरोपी ने अस्पताल में स्वास्थ्य अधीक्षक के कक्ष में प्रवेश कर अश्लील गाली-गलौज की तथा प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न की। आंदोलन वापस लेने के लिए उन्होंने मोबाइल फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। इस फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग स्वास्थ्य अधीक्षक ने सुरक्षित रखी थी। इसी आधार पर 29 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्रशासनिक कार्य में बाधा, अश्लील गाली-गलौज, धमकी और फिरौती मांगने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच थानेदार सचिन पवार के मार्गदर्शन में सहायक थानेदार आशीष गांद्रे कर रहे हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र