मवेशी तस्करी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: लाखांदुर में कत्लखाने ले जाए जा रहे 9 मवेशी बचाए, 6.35 लाख का माल जब्त

Bhandara Police Action: भंडारा जिले के लाखांदुर-पवनी राज्य मार्ग पर पुलिस ने बोलेरो पिकअप से अवैध रूप से कत्लखाने ले जाए जा रहे 9 मवेशियों को मुक्त कराया।

आंचल लोखंडे

Bhandara Cattle Smuggling: कत्लखाने ले जा रहे एक बोलेरो पिक अप वाहन को पकड़कर 9 मवेशियों को जीवनदान दिया गया है। उक्त कार्रवाई लाखांदुरपवनी राज्य मार्ग के खैरी/पट फाटा परिसर में की गई है।

लाखांदुर पुलिस ने चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के चिचोली निवासी पंकज संजय मेश्राम 25 नामक वाहन चालक सहित भंडारा जिले के पवनी के गौतमनगर निवासी मिनल राजवीर सिंग 23 के खिलाफ मामला दर्ज कर कुल 6.35 लाख रुपयों का माल जब्त किया है।

बोलेरो पिकअप में क्रूरता से भरे 9 मवेशी बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बोलेरो पिक अप वाहन क्र।एमएच 48 टी 2111 से कुल 9 मवेशियों को क्रूरता एवं निर्दयता से गाड़ी में भरकर कत्लखाने ले जा रहे थे। लाखांदुर थाने के पुलिस उप निरीक्षक निशांत जूनोनकर, पुलिस अंमलदार परमेश्वर केवट, भूपेंद्र बावनकुले आदि कर्मियों ने लाखांदुर-पवनी राज्य मार्ग के खैरी/पट फाटा परिसर में गश्त लगाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस दौरान घटना के आरोपियों को बोलेरो पिक अप गाड़ी से अवैध रूप से कुल 9 मवेशियों को कत्लखाने ले जाते रंगेहाथ पकड़ा। इस घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुल 9 मवेशियों को लाखनी तहसील के पिपलगांव सड़क के गौरक्षण संस्था के सुपुर्द कर जीवनदान दिया है। इस मामले की आगे को जांच थानेदार शिरीष भालेराव के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर