लाखनी के गणेश नगर और गांधीनगर में कम वोल्टेज से लोग परेशान, थ्री फेज लाइन की मांग

Lakhani Mahavitaran: भंडारा जिले की लाखनी तहसील के केसलवाड़ा फाटा स्थित गणेश नगर और गांधीनगर में कम वोल्टेज की समस्या से नागरिक परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने महावितरण से स्थायी समाधान की मांग की है।
lakhani low voltage three phase line demand
Low Voltage Problem (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lakhani Kesalwada Fata: भंडारा जिले की लाखनी तहसील के केसलवाड़ा फाटा स्थित गणेश नगर और गांधीनगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 के नागरिक लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेष रूप से रात के समय विद्युत दबाव कम होने से घरेलू उपकरणों के संचालन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

नागरिकों ने महावितरण विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में थ्री फेज विद्युत लाइन उपलब्ध कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. आगलावे के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल से लेकर रामचंद्र चौधरी के घर तक, नितीन वाघाये के घर से विनोद किंदर्ले के घर तक, धनराज मेश्राम और वन विभाग कर्मचारी दिघोरे के घर तक, राजू निर्माण के घर से गुलाब शेंडे के घर तक तथा अरुण नागलवाड़े के घर से वसंता खराबे के घर तक थ्री फेज लाइन बिछाई जानी चाहिए।

कम वोल्टेज से घरेलू उपकरण हो रहे प्रभावित

इस संबंध में नागरिकों ने महावितरण के उपविभागीय कार्यालय, लाखनी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र का सर्वेक्षण कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि थ्री फेज लाइन शुरू होने से कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी तथा विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु और स्थिर हो सकेगी।

स्थानीय लोगों ने महावितरण विभाग से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और विद्युत सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com