Mohadi Crime News: करडी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत करडी से किसनपूर जाने वाले सीमेंट रोड के किनारे चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकद रकम सहित कुल 87 हजार 450 रुपये का सामान जब्त किया गया है। इस मामले में करडी पुलिस ने महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करडी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मेश्राम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से आंबेडकर वार्ड, करडी निवासी विजय कुमन तितीरमारे 30, सिल्ली, तहसील तिरोडा, जिला गोंदिया निवासी संजय सोविंदा बरयेकर 40 तथा रामपुरी भागवत धरिया 38 को गिरफ्तार किया।
वहीं करडी निवासी नामदेव कोठीराम सेलोकर 40 और महेंद्र नारायण उके 30 मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने जुआ अड्डे पर कार्रवाई के दौरान 50 रुपये कीमत वाले 1952 ताश के पत्तों का सेट और 340 रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद आरोपियों की तलाशी लेने पर पहले आरोपी के पास से 800 रुपये नकद, 5 हजार रुपये कीमत का नीले रंग का मोबाइल फोन तथा 70 हजार रुपये कीमत की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 36 एके 3042 जब्त की गई।
ये भी पढ़े: मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
दूसरे आरोपी से 480 रुपये नकद और 10 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ। वहीं तीसरे आरोपी के पास से 300 रुपये नकद, 500 रुपये कीमत का पानी का कैन तथा 200 रुपये कीमत की दो चटाइयां बरामद की गईं। पुलिस ने कुल 87 हजार 450 रुपये का सामान जब्त किया है।