विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा जिला स्तरीय प्रकरणों का निपटारा करें, पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रशासन को निर्देश

Guardian Minister Pankaj Bhoyar: भंडारा जिले में जनता दरबार में प्राप्त हुए जिला स्तरीय प्रकरणों का निपटारा 20 अक्टूबर तक करने के निर्देश जिले के पालकमंत्री एवं राज्य के राज्यमंत्री पंकज भोयर ने दिए।

आंचल लोखंडे

Bhandara Administration: भंडारा जिले में जनता दरबार में प्राप्त हुए जिला स्तरीय प्रकरणों का निपटारा 20 अक्टूबर तक करने के निर्देश जिले के पालकमंत्री एवं राज्य के राज्यमंत्री (गृह-ग्रामीण, गृहनिर्माण, शालेय शिक्षा, सहकार एवं खनिकर्म) डॉ। पंकज भोयर ने दिए।

बैठक डॉ. भोयर ने नागपुर स्थित म्हाडा कार्यालय से ऑनलाइन पद्धति से ली। भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह से जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक नुरूल हसून, अपर जिलाधिकारी राजेंद्रकुमार जाधव, निवासी उपजिलाधिकारी लीना फालके सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में जिले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

अतिवृष्टि से नुकसान का पंचनामा करें

अतिवृष्टि के कारण पिछले 9 महीनों में 130 लोगों की दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रशासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के नुकसान का पंचनामा तात्कालिक रूप से कर शासन को प्रस्ताव भेजने का आदेश भी जिलाधिकारी सावन कुमार ने संबंधित विभागों को दिया। बैठक में बताया गया कि वैद्यकीय महाविद्यालय के कार्य को प्राथमिकता देते हुए तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं पानंद मार्गों की मरम्मत के कार्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासन निर्णयानुसार प्रगति पर हैं।

पालकमंत्री डॉ। भोयर ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार की शिकायतों का निपटारा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लंबित प्रकरणों का निश्चित समयसीमा में निपटारा हो, इसके लिए सभी विभाग प्रमुखों को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।

522 प्रकरण प्राप्त, 195 का निपटारा

जनता दरबार में अब तक प्राप्त प्रकरणों का विवरण इस प्रकार है। तुमसर में 60 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 35 निपटाए गए जबकि 37 लंबित हैं। लाखनी में 51 प्रकरण प्राप्त हुए, 12 निपटाए गए और 39 लंबित हैं। साकोली में 50 प्रकरण प्राप्त हुए, 20 निपटाए गए और 30 लंबित हैं। मोहाडी में 65 प्रकरणों में से 21 निपटाए गए तथा 44 लंबित हैं। पवनी में 83 प्रकरणों में से 47 निपटाए गए जबकि 36 लंबित हैं। भंडारा तहसील में 151 प्रकरण प्राप्त हुए, 39 निपटाए गए और 112 लंबित हैं। लाखांदुर में 62 प्रकरणों में से 21 निपटाए गए तथा 41 लंबित हैं। कुल मिलाकर जिले में 522 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 195 का निपटारा हुआ और 339 अभी लंबित हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार