forest department raid (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Gadchiroli News: टेम्पो समेत 18 लाख का सागौन जब्त, घोट वनपरिक्षेत्र में कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli Forest News: गड़चिरोली के घोट वनपरिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध सागौन तस्करी पर कार्रवाई करते हुए टेम्पो समेत 18 लाख रुपये का माल जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Teak Smuggling : सागौन पेड़ों की अवैध कटाई कर तस्करी करते समय वन विभाग की टीम ने टेम्पो समेत करीब 18 लाख रुपये मूल्य का सागौन जब्त किया है। यह कार्रवाई मंगलवार रात घोट वनपरिक्षेत्र अंतर्गत निकतवाडा-अंबेला मार्ग पर की गई। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, आलापल्ली वन विभाग के अंतर्गत आने वाले घोट वनपरिक्षेत्र के उपक्षेत्र में रात के समय सागौन की अवैध कटाई कर तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने अंबेला मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान टेम्पो को रोककर जांच की गई तो वाहन में सवार 15-20 लोग कूदकर भागने लगे।

तीन दिन की पुलिस हिरासत

वनकर्मियों ने शुभम सुनील मशिद, कुणाल राजकिशोर सूर्यवंशी, अल्ताफ खान कहर खान और रामनारायण रामेश्वरप्रसाद भांगरे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम मशिद को छोड़कर अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

आलापल्ली वन विभाग के मार्गदर्शन में घोट के वनपरिक्षेत्र की कार्रवाई

यह कार्रवाई आलापल्ली वन विभाग की उपवनसंरक्षक दीपाली तलमले और प्रभागीय निष्कासन अधिकारी मोहम्मद आझाद के मार्गदर्शन में घोट के वनपरिक्षेत्र अधिकारी नीलेश्वर वाडीघरे, क्षेत्र सहायक वी. एम. ठाकरे, रेगड़ी के आर. आर. मेश्राम तथा वनरक्षक एस. पी. पवार, जी. सी. राठोड सहित टीम ने संयुक्त रूप से की।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात