भंडारा

कांग्रेस की जनसंवाद पदयात्रा शुरू, गांवों में उत्साहजनक प्रतिक्रिया

नवभारत डेस्क

भंडारा. महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. सूखे की स्थिति के कारण, राज्य के विभिन्न हिस्सों में खरीप की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे किसान तबाह हो गए हैं. लेकिन, सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिली है. इससे राज्य की जनता सदमे में है.लोगों से संवाद करने, जनता की बात सुनने के लिए कांग्रेस ने रविवार से प्रदेशव्यापी जनसंवाद पदयात्रा शुरू की है.

राज्यव्यापी पदयात्रा वर्धा जिले के अष्टी शहीद से शुरू हुई. भंडारा जिले में चिखली (बेला) तहसील भंडारा, दिघोरी (मोथी) तहसील लाखांदूर, मुंढरी (करडी) तहसील मोहाड़ी, भूगांव (पंढरपुर) तहसील लाखनी, शिव मंदिर (उकारा फाटा) तहसील साकोली , चांदपुर तहसील तुमसर से पदयात्रा शुरू की गई.

महिला कांग्रेस आघाड़ी की जिला अध्यक्ष जयश्री बोरकर, प्रेमसागर गणवीर, जिप सदस्य गायत्री वाघमारे, प्रेम वनवे, धनंजय तिरपुडे, अभिजीत वंजारी, धनराज साठवने, पूजा ठवकर, पवन मस्के, मनोज बागड़े, जगदीश उके, दिघोरी में जिला अध्यक्ष मोहन पंचभाई, मुंढारी में जि.प. सदस्य देवा इलमे, तहसील अध्यक्ष राजेश हटवार, गजानन झंझाड, साकोली में सभापति मदन रामटेके, तहसील अध्यक्ष अशोक कापगते, चांदपुर में सभापति रमेश पारधी, कलाम शेख, लाखनी में सभापति स्वाति वाघाये, योगेश झलके, राजू निर्वाण सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

10 दिन की पदयात्रा

यह पदयात्रा जिले के सभी सात तहसीलों से शुरू हुई है और यह पदयात्रा 13 सितंबर तक जिले के सभी गांवों का दौरा करेगी. ये पदयात्री गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं. इस यात्रा में जनता का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाएगा कि कैसे महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, सूखे के हालात, ईंधन की बढ़ती कीमतें आम आदमी को कुचल रही हैं. जिला अध्यक्ष मोहन पंचभाई, जिला महिला अध्यक्ष जयश्री बोरकर ने इस यात्रा में आम लोगों से शामिल होने की अपील की है.

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट