(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
भंडारा

क्लर्क ने रोक रखा है रोजगार गारंटी योजना के करोड़ों का पेमेंट, EOW कर रही है भ्रष्टाचार की जांच

Bhandara News: भंडारा जिले में रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए करोड़ों के काम का भुगतान अटका है। एक वरिष्ठ लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। EOW ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आकाश मसने

Bhandara News In Hindi: भंडारा जिले में रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भुगतान अटका हुआ है, जिसकी वजह से ठेकेदार और मजदूर गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस मामले में एक वरिष्ठ लिपिक पर भुगतान जारी करने के लिए खुलेआम रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, योजना से जुड़े एक वरिष्ठ लिपिक पर आरोप है कि वह बिलों की मंजूरी के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों पर दबाव बनाता है। बताया जाता है कि यह लिपिक 'दादा' और 'भाऊ' जैसे नामों का इस्तेमाल करके यह जताता है कि उसे उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। उसका सीधा संदेश होता है कि जो 'मैनेज' करेगा, उसी का बिल पास होगा, अन्यथा फाइल अटक जाएगी।

इस भ्रष्टाचार के कारण योजना के तहत बनी पानदन सड़कों और अन्य कई विकास कार्यों का भुगतान लंबे समय से रुका हुआ है। ठेकेदार और कामगार, जिन्हें समय पर भुगतान की उम्मीद थी, अब वित्तीय संकट में फंस गए हैं।

उच्च-स्तरीय जांच तथा कठोर कार्रवाई की मांग

किसानों और ग्रामीणों के हित के लिए शुरू की गई यह योजना अब भ्रष्टाचार के जाल में उलझती दिख रही है। प्रशासनिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है, और उच्च-स्तरीय जांच तथा कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

इस मामले में EOW के सहायक पुलिस निरीक्षक चोपने ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है और तफ्तीश जारी है। वहीं, उप जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल पाया।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश