भंडारा

भंडारा: मुख्यमंत्री सहायता निधि से 18 मरीजों को 15.20 लाख की मदद,जिला स्तर पर ही मिल रही गंभीर बीमारी में राहत

भंडारा में मुख्यमंत्री सहायता निधि के तहत 15.20 लाख रुपये की मदद से 18 मरीजों को गंभीर बीमारियों में राहत मिली है।

रूपम सिंह

Bhandara CM Relief Fund News: जिला कलेक्टर कार्यालय में संचालित मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष के माध्यम से पिछले तीन महीनों में 18 जरूरतमंद मरीजों को 15 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

मुंबई के चक्करों से मिली मुक्ति

कैंसर, हृदय रोग, अंग प्रत्यारोपण, डायलिसिस और मस्तिष्क रोग जैसे खर्चीले इलाजों के लिए पहले मरीजों को मुंबई स्थित मंत्रालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन 1 मई 2025 से जिला स्तर पर ही यह सहायता कक्ष शुरू होने से अब स्थानीय स्तर पर ही प्रक्रिया सुलभ हो गई है।

पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

जिले में यह सहायता कक्ष 1 मई 2025 से कार्यरत है। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 1.60 लाख रुपये तक होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और उपचार का अनुमानित खर्च प्रस्तुत करना होता है।

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बत्रा ने पात्र नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें