बागी पाझारे ने दिया जोरगेवार को झटका 
भंडारा

बागी पाझारे ने दिया जोरगेवार को झटका, हामी भरते ही मुनगंटीवार से मिलाया हाथ

Brigbhushan Pajhare:बागी ब्रिजभूषण पाझारे ने जोरगेवार की सहमति लेने के बाद अचानक मुनगंटीवार से मिलकर भाजपा में वापसी कर ली। चंद्रपुर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

आंचल लोखंडे

Chandrapur BJP politics: भाजपा से निष्कासित बागी नेता ब्रिजभूषण पाझारे ने भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। लंबे समय तक पार्टी से दूरी बनाए रखने के बाद जब पाझारे की भाजपा में घरवापसी की चर्चा शुरू हुई, तब उन्होंने पहले विधायक जोरगेवार से सहमति ली, लेकिन उसके तुरंत बाद वे दूसरे भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार से मिले और उनके हाथों विधिवत भाजपा में पुनः प्रवेश कर लिया। इससे जोरगेवार असहज और निरुत्तर दिखाई दिए। पाझारे की इस घरवापसी को लेकर भाजपा गलियारों में काफ़ी चर्चाएं हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, निष्कासित पाझारे को यदि पार्टी में वापस लेना था, तो इसके लिए विधायक जोरगेवार की सहमति आवश्यक थी। बताया जाता है कि पाझारे ने चतुराई से जोरगेवार से हामी भरवाई और सहमति मिलते ही सीधे अपने राजनीतिक गुरु मुनगंटीवार से जाकर मिले। वहीं मुनगंटीवार की मौजूदगी में उन्होंने दोबारा भाजपा का भगवा दुपट्टा ओढ़ लिया।

जोरगेवार के अपमान से नाराज़ कार्यकर्ता

दो दिन पहले रय्यतवारी क्षेत्र में सड़क भूमिपूजन के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने विधायक जोरगेवार की सार्वजनिक रूप से किरकिरी कर दी। काफी प्रयासों के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ, लेकिन विवाद के दौरान वहां मौजूद भाजपा के नेता और पदाधिकारी खामोश बने रहे।

इस घटना से आहत जोरगेवार के समर्थक हरमन जोसेफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हम होते तो विधायक का यह अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करते।” पोस्ट में कुछ आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए थे।

इससे भाजपा के महानगर अध्यक्ष नाराज़ हुए और उन्होंने जोसेफ को फोन किया, लेकिन जोसेफ ने उनकी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद विधायक जोरगेवार ने स्वयं फोन कर पोस्ट डिलीट करने को कहा। इसके बावजूद पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होने की चर्चा है।

Delhi Building Collapse Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 7, दिल्ली HC में आज होगी सुनवाई; रेस्क्यू जारी

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे