Smart Solar Scheme (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

बीपीएल परिवार अब सिर्फ 2,500 रुपये में लगवा सकेंगे सोलर प्लांट, भंडारा में योजना को जबरदस्त प्रतिसाद

Bhandara BPL Solar Subsidy News: भंडारा में महावितरण की स्मार्ट सोलर योजना के तहत बीपीएल उपभोक्ता केवल 2,500 रुपये में सौर ऊर्जा संयंत्र लगा सकेंगे। केंद्र और राज्य सरकार का संयुक्त अनुदान मिलेगा।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara PM Surya Ghar Yojana News: महावितरण की स्मार्ट सोलर योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अनुदान से अब बीपीएल उपभोक्ताओं को केवल 2,500 रुपये खर्च कर अपने घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की सुविधा मिल रही है।

मई माह में विशेष अभियान के तहत योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है, जिससे बिजली बिल का बोझ कम होने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का रास्ता भी खुलेगा। कुल खर्च 50,000 रु।मई महीने को सौर महीना घोषित कर अधिकारी इस योजना के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। एक किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने में लगभग 50 हजार रुपये का खर्च आता है।

अपनी जेब से महज 2,500 रुपये खर्च करने होंगे

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इसके लिए 30 हजार रुपये का अनुदान निश्चित है। अब इसमें राज्य सरकार ने अपनी स्मार्ट योजना को जोड़ते हुए गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 35 प्रतिशत 17,500 रुपये का अतिरिक्त अनुदान घोषित किया है। इस प्रकार केंद्र और राज्य का कुल 47,500 रुपये का अनुदान घटाने के बाद बीपीएल उपभोक्ताओं को यह प्रोजेक्ट लगाने के लिए अपनी जेब से महज 2,500 रुपये खर्च करने होंगे।

छत पर पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए

अनुसूचित जाति व जनजाति के लाभार्थियों को 30 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग को 20 प्रतिशत अतिरिक्त राज्य अनुदान मिलने के कारण उनका प्रत्यक्ष खर्च 5 से 10 हजार रुपये के बीच आएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए बेहद आसान शर्तेंइस योजना के लिए आवेदक का केवल घरेलू बिजली उपभोक्ता होना अनिवार्य है, जिसके पास वैध बिजली कनेक्शन के साथ छत पर पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए।

उपभोक्ता ने इससे पहले किसी अन्य सौर योजना का लाभ न लिया हो और पिछले 12 महीनों में उसकी औसत मासिक बिजली खपत 100 यूनिट से कम होनी चाहिए। महावितरण इसकी मुख्य क्रियान्वयन एजेंसी है और इसमें पूरी तरह से भारतीय बनावट के आईईसी प्रमाणित सोलर मॉड्यूल्स का उपयोग किया जाएगा। आपूर्तिदाता कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को पूरे 5 वर्षों तक मुफ्त रखरखाव व मरम्मत की वारंटी दी जाएगी।

अतिरिक्त कमाई करने का अवसर

साथ ही जरूरत से ज्यादा बनने वाली बिजली को महावितरण को वापस बेचकर अतिरिक्त कमाई करने का अवसर भी मिलेगा।

कम होगा आर्थिक बोझ

बढ़ती बिजली खपत के इस दौर में आम और गरीब उपभोक्ताओं के लिए यह योजना आर्थिक रूप से अत्यंत फायदेमंद है। दोहरे अनुदान के कारण उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बहुत कम हो जाता है। भंडारा महावितरण की कार्यकारी अभियंता प्रशासन प्रीति फुले ने कहा कि जिले के पात्र उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय सौर पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना चाहिए और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर अपने घर को स्वयंपूर्ण व प्रकाशमय बनाना चाहिए।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?