Cyber Fraud (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में साइबर ठगी: UPI के जरिए दो बैंक खातों से 6.11 लाख रुपये उड़ाए

Tumsar Online Fraud: भंडारा जिले के तुमसर में ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाज ने UPI के जरिए ICICI बैंक और ESAF बैंक के दो खातों से 6 लाख 11 हजार 609 रुपये निकाल लिए।

आंचल लोखंडे

Bhandara Cyber Fraud: भंडारा जिले के तुमसर शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात जालसाज ने एक व्यक्ति के दो अलग-अलग बैंक खातों में सेंध लगाकर 6 लाख 11 हजार 609 रुपये पार कर दिए। इस वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर भंडारा साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तुमसर के श्रीराम नगर निवासी 55 वर्षीय रवींद्र श्रावण बुधे के साथ घटित हुई। दोपहर करीब 4:30 बजे के दौरान किसी अज्ञात साइबर अपराधी ने बड़ी चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया।

UPI फ्रॉड का बड़ा मामल

जालसाज ने सबसे पहले रवींद्र बुधे के आईसीआईसीआई बैंक, शाखा तुमसर के बचत खाते को निशाना बनाया और उसमें से 2 लाख 23 हजार रुपये गायब कर दिए, इसके बाद शातिर अपराधी ने उनके दूसरे बैंक खाते यानी ईसाफ (ESAF)बैंक, शाखा तुमसर के बचत खाते में सेंध लगाई और वहां से भी 3 लाख 88 हजार 609 रुपये और 82 पैसे उड़ा लिए।

तुमसर निवासी के दो बैंक खातों से लाखों रुपये पार

इस प्रकार अज्ञात आरोपी ने बड़ी ही अप्रामाणिकता और शातिराना ढंग से यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ट्रांजैक्शन का उपयोग करते हुए दोनों बैंक खातों से कुल 6 लाख 11 हजार 609 रुपये और 82 पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।

जब पीड़ित को उनके मोबाइल पर बैंक खातों से पैसे कटने के मैसेज मिले, तब जाकर उन्हें इस बड़ी धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत इस मामले की लिखित शिकायत साइबर पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला