तामसवाड़ी में गोवंश तस्करी का पर्दाफाश सोर्स:फोटो नवभारत
भंडारा

ट्रक में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे थे गोवंश! भंडारा तुमसर के तामसवाड़ी में LCB का छापा; 22.76 लाख का माल जब्त

Bhandara Tamaswadi Cow Smuggling: भंडारा LCB ने तामसवाड़ी-खापा मार्ग पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। 23 बैलों को मुक्त कराकर 22.76 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

मनीषा बोंदरे

Bhandara Crime News 23 Bulls Rescued: भंडारा स्थानीय अपराध शाखा ने तामसवाड़ी-खापा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा।

ट्रक से 23 बैलों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने बैल और ट्रक समेत 22.76 लाख रुपए का माल जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गोपनीय सूचना पर ट्रक की घेराबंदी

तुमसर, तामसवाड़ी क्षेत्र से नागपुर की ओर गोवंश की कथित तस्करी कर ले जा रहे ट्रक को भंडारा स्थानीय अपराध शाखा ने शनिवार मध्यरात्रि में पकड़ लिया। तामसवाड़ी-खापा मार्ग पर की गई कार्रवाई के दौरान ट्रक से 23 बैलों को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार, बैलों को छोटी रस्सियों से बांधकर ट्रक में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।

स्थानीय अपराध शाखा की टीम को तामसवाड़ी क्षेत्र से गोवंश की अवैध रूप से तस्करी किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार रात करीब 11.30 बजे तामसवाड़ी-खापा मार्ग पर निगरानी शुरू की।

ट्रक में मिले 23 बैल

इसी दौरान संदिग्ध रूप से गुजर रहे एमएच 34 एझेड 372 नंबर के ट्रक को पुलिस ने रोक लिया। पंचों की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 23 बैल पाए गए।

पुलिस के अनुसार, सभी बैलों को छोटी रस्सियों से बांधकर बेहद अमानवीय तरीके से ट्रक में ले जाया जा रहा था। वाहन में पशुओं की सुरक्षा और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं के इंतजाम भी नहीं किए गए थे।

22.76 लाख रुपए का माल जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 23 बैलों की अनुमानित कीमत 2 लाख 76 हजार रुपए और ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी। इस तरह पुलिस ने कुल 22 लाख 76 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

मामले में नागपुर शहर ट्रक चालक साहिल महबूब शेख के खिलाफ तुमसर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत कार्रवाई की है।

गोरक्षण संस्था को सौंपे बैल

कार्रवाई के बाद मुक्त कराए गए सभी 23 बैलों को उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए गोरक्षण संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में गोवंश को कहां से लाया गया था और उसे नागपुर में कहां पहुंचाया जाना था, इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक श्रीचंद गंगवाणी के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की। मामले की आगे की जांच तुमसर पुलिस कर रही है।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस