Solar Pump Scheme (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में सौर कृषि पंप योजना को मिली रफ्तार, 3,832 किसानों के खेतों में लगे सोलर पंप

Bhandara Solar Pump Scheme News : भंडारा जिले में सौर कृषि पंप योजना के तहत 5,838 आवेदनों को मंजूरी मिली है, जिनमें से 3,832 सौर पंप किसानों के खेतों में लगाए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Mahavitaran Scheme News: भंडारा जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सौर कृषि पंप योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सौर पंप उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज गति से जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पूरे भंडारा परिमंडल में अब तक 5,838 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें से 5,672 किसानों ने अपनी पसंद के वेंडर का चयन भी कर लिया है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में अब तक 3,832 सौर पंप किसानों के खेतों में सफलतापूर्वक स्थापित कर चालू किए जा चुके हैं, जबकि शेष 1,840 पंपों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है।

लाखनी उपविभाग सबसे आगे

सौर कृषि पंप योजना के क्रियान्वयन में लाखनी उपविभाग पूरे जिले में पहले स्थान पर रहा है। यहां 1,741 आवेदन मंजूर किए गए थे, जिनमें से 1,694 किसानों ने वेंडर का चयन किया और 1,201 किसानों के खेतों में सौर पंप स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा साकोली उपविभाग में 924 में से 577 और मोहाड़ी उपविभाग में 941 में से 681 सौर पंप कार्यान्वित किए गए हैं।

प्रशासनिक प्रक्रिया से किसान नाराज

हालांकि आंकड़े प्रगति दर्शा रहे हैं, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक देरी के कारण किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना और कुसुम योजना के पुराने आवेदकों को नई योजना में स्थानांतरित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन मंजूर होने के बाद महावितरण की ओर से किसानों को कोटेशन राशि भरने का संदेश भेजा जाता है। भुगतान के बाद विभागीय मंजूरी मिलती है, लेकिन इसके बाद स्थानीय लाइनमैन द्वारा नया आईडी बनाकर आवेदन दोबारा मंजूरी के लिए भेजा जाता है। इस जटिल प्रक्रिया के चलते किसानों को सौर पंप मिलने में कई महीनों की देरी हो रही है।

मानसून में देरी की आशंका से चिंता

इस वर्ष एल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून में देरी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान सिंचाई के लिए कुओं और बोरवेल पर निर्भर रहेंगे। किसानों का कहना है कि यदि समय पर सौर पंप नहीं मिले, तो खरीफ सीजन की बुआई और फसलों पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसी को लेकर किसानों ने महावितरण से शेष 1,840 सौर पंपों की स्थापना युद्ध स्तर पर पूरी करने की मांग की है।

उपविभाग मंजूर आवेदन कार्यान्वित पंप
भंडारा 569 360
मोहाड़ी 941 681
पवनी 388 221
तुमसर 716 468
लाखांदुर 559 324
लाखनी 1,741 1,201
साकोली 924 577

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR