सहेली महिला बचत गट- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में सहेली महिला बचत गट की पहल, हजारों सीड बॉल से बढ़ाएंगे हरियाली

Saheli Mahila Bachat Gat: भंडारा के सहेली महिला बचत गट ने पर्यावरण संरक्षण के लिए हजारों सीड बॉल तैयार कर ग्रीन हेरिटेज संस्था को सौंपे। मानसून में हरियाली बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाएंगे।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Seed Ball Campaign: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने में महिलाओं की भूमिका एक बार फिर अग्रिम मोर्चे पर नजर आई है। जिले के सहेली महिला बचत गट की महिलाओं ने पर्यावरण को सहेजने के लिए एक बेहद अनूठी और अनुकरणीय पहल की है। महिलाओं ने विभिन्न प्रजातियों के बीजों का संकलन करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में सीड बॉल तैयार किए हैं, जिन्हें हाल ही में ग्रीन हेरिटेज पर्यावरण संस्था को सुपुर्द किया गया।

बचत गट की जागरूक महिलाओं ने पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए नीम, पीपल, बरगद, बेल और इमली जैसी महत्वपूर्ण देशी प्रजातियों के वृक्षों के बीजों को एकत्रित किया। इसके बाद मिट्टी, गोबर और बीजों के मिश्रण से सुरक्षित सीड बॉल तैयार किए गए, ताकि मानसून में इनका सही उपयोग हो सके। एक सादे समारोह में ये सभी सीड बॉल और संकलित बीज ग्रीन हेरिटेज संस्था के संस्थापक सईद शेख को सौंपे गए।

पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की बड़ी भूमिका

इस खास मौके पर सहेली महिला बचत गट की अध्यक्षा नीता मलेवार, उपाध्यक्षा करुणा शेंडे, सचिव चंदा मुरकुटे सहित जया कड़ीयम, नंदा तिडके, संगीता रोशनखेडे, अंजली कैकाडे और प्रिया कोल्हे मुख्य रूप से उपस्थित थीं। एक सीड बॉल यानी भविष्य का एक पेड़ इस अवसर पर ग्रीन हेरिटेज के संस्थापक सईद शेख ने महिलाओं के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, सहेली महिला बचत गट की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।

सहेली बचत गट ने सौंपे सीड बॉल

इन सीड बॉल्स को चालू मानसून के दौरान दुर्गम क्षेत्रों, सड़कों के किनारों और खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर डाला जाएगा। हमारा मानना है कि एक सीड बॉल यानी भविष्य का एक पेड़ है। सहेली गट की महिलाएं पर्यावरण और हरियाली बढ़ाने के लिए जिस तरह प्रयासरत हैं, वह बेहद खुशी की बात है।

बीजों से तैयार किए भविष्य के हजारों पेड़

सहेली गट की सचिव चंदा मुरकुटे ने इस मुहिम के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि, हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और भरपूर हरियाली मिले। महिलाओं के इस निस्वार्थ और दूरदर्शी कार्य को देखते हुए ग्रीन हेरिटेज संस्था ने सहेली बचत गट की सभी सहभागी महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की है।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च