भंडारा में पेड़ों की कटाई (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

Bhandara News: नागरिकों की मांग पर PWD और वन विभाग की कार्रवाई, काट-छांट की हुई शुरुआत

Bhandara Lates News: भंडारा जिले में नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पिडब्ल्यूडी विभाग और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत पेड़ों की कटाई शुरू कर दी।

प्रिया जैस

PWD and Forest Department Action: भंडारा जिले के गर्रा बघेड़ा के तुमसर तहसील के अंतर्गत चिचोली फाटे से पवनी और जबलपुर को जोड़ने वाला राज्य मार्ग क्रमांक 251 इस क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मार्ग पर रोजाना छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें, मालवाहक ट्रक और दोपहिया वाहन बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं।

पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर गर्रा बघेड़ा गांव के समीप सड़क किनारे लगे पुराने वृक्षों की टहनियां काफी झुक गई थीं। कई जगहों पर यह टहनियां सड़क के बीच तक फैल जाने से वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। रात के समय इन टहनियों से दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती थी।

पिडब्ल्यूडी विभाग और वन विभाग का संयुक्त अभियान

ग्रामीणों ने बार-बार इस समस्या को लेकर आवाज उठाई और पिडब्ल्यूडी विभाग एवं वन विभाग को लिखित रूप से ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते इन झुकी टहनियों की छंटाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, क्योंकि भारी वाहनों को टहनियों से बचने के लिए बीच सड़क से गुजरना पड़ता था। इससे सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर की संभावना बनी रहती थी। नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पिडब्ल्यूडी विभाग और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया। विभागीय कर्मचारियों ने आधुनिक आरी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से सड़क पर झुकी हुई टहनियों की काट-छांट प्रारंभ कर दी।

ग्रामीणों ने किया स्वागत

सड़क किनारे खड़े होकर ग्रामीणों ने भी इस कार्य का स्वागत किया और राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस प्रकार समय-समय पर रख-रखाव किया जाए तो सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाएगी और यातायात सुगम रहेगा। वहीं विभागीय अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो इसके लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

पूरे दिन चल रहा था काम

सड़क पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई का यह कार्य पूरे दिन चलता रहा। आने-जाने वाले वाहन चालकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। इस कदम से अब इस मार्ग पर यातायात पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सहज हो जाएगा।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी