-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Expectations From Appointed Guardian Minister Collector Bhandara Struggling Potholes
भंडारा की पहचान बने सड़कों के गड्ढे, नवनियुक्त पालकमंत्री व कलेक्टर से बढ़ीं जनता को उम्मीदें
- Written By: प्रिया जैस
Bhanadra News: भंडारा जिलों की गड्ढों से भरी सड़कें आज जिले की पहचान बन गई है। अब यहां के नवनियुक्त पालकमंत्री व कलेक्टर से ही जनता की उम्मीदें बढ़ी हुई है।

गड्ढों का हाल बेहाल (सौजन्य-नवभारत)
Bhandara News: भंडारा जिले की पहचान आज गड्ढों के शहर के रूप में बन चुकी है। एक ओर वैनगंगा के घाटों की रेती ने महाराष्ट्र को समृद्ध बनाया है, तो दूसरी ओर इन्हीं रेत से दौड़ने वाले ओवरलोड ट्रकों ने भंडारा की सड़कों को बर्बाद कर दिया है। ऐसे गड्ढों के शहर में सोमवार को नए कलेक्टर सावन कुमार और मंगलवार को नए पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने पदभार संभाला जिनसे शहर और जिले की जनता को नई उम्मीदें हैं।
इस बदलाव से शहर और जिले का रंग रूप कैसे बदलता है यह देखना होगा। सोमवार को जिले के नए कलेक्टर सावन कुमार ने पदभार संभाला। नंदुरबार से तबादला होकर आए आईएएस अधिकारी सावन कुमार ने पहले गोंदिया जिले में प्रशिक्षण पूरा किया था। आईआईटी मुंबई से स्नातक रहे कुमार जिले की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं।
शहरवासियों की बढ़ी उम्मीदें
पदभार ग्रहण करने के बाद अनौपचारिक चर्चा में पत्रकारों ने उन्हें शहर की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। मंगलवार को राज्य सरकार ने डॉ. पंकज भोयर को भंडारा जिले का नया पालकमंत्री नियुक्त किया है। भोयर वर्तमान में गृह (ग्रामीण), गृहनिर्माण, शालेय शिक्षा, सहकार और खनिकर्म विभाग के राज्य मंत्री हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
यह भी पढ़ें – भंडारा में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराईं, 8वें दिन भी स्वास्थ्य कर्मियों का अनशन जारी, सेवाएं हुई ठप
नए पालकमंत्री और नए कलेक्टर के आगमन से शहरवासियों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। नागरिकों का मानना है कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें, तो भंडारा के गड्ढों से भरे हालात बदल सकते हैं और विकास की गाड़ी नई गति पकड़ सकती है।
सड़कों पर गड्ढे नहीं बल्कि मौत का कुआं
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक सड़कों की हालत दयनीय है। तुमसर बायपास और कारधा तुमसर जोड़ मार्ग तो मानो मौत के कुओं जैसे गहरे गड्ढों से भर चुका है। नगर परिषद के प्रशासक मुख्याधिकारी से लेकर लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों तक, इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। नतीजतन, शहरवासी गड्ढों के बीच ही जीने को अभ्यस्त हो चुके हैं।
Expectations from appointed guardian minister collector bhandara struggling potholes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














