भंडारा

भंडारा: प्राथमिक शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला; जिप अध्यक्षा कविता उईके ने रावणवाड़ी स्कूल में दी विदाई

Bhandara News: भंडारा जिप अध्यक्षा कविता उईके ने रावणवाड़ी स्कूल के विदाई समारोह में प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही प्रवेश दिलाने की अपील की

रूपम सिंह

Bhandara Education News: भंडारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्राथमिक शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। आज के समय में गांवों में जिला परिषद स्कूलों को समाज के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। यह विचार भंडारा जिला परिषद की अध्यक्षा कविता उईके ने व्यक्त किए। वे रावणवाड़ी स्थित जिप प्राथमिक शाला में आयोजित कक्षा चौथी के विद्यार्थियों के विदाई समारोह एवं स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।

अपने संबोधन में उन्होंने जिप स्कूलों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बाहर भेजने के बजाय गांव के ही सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाएं, जिससे स्कूलों की छात्र संख्या में वृद्धि हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक स्तर से ही संस्कारयुक्त शिक्षा की शुरुआत होना एक सकारात्मक संकेत है और यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस अवसर पर कक्षा चौथी के विद्यार्थियों को उपहार देकर विदाई दी गई। वहीं आंगनवाड़ी से प्राथमिक शाला में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों का परिचय कराकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा तीसरी की छात्रा खुशबू भलावी का जन्मदिन भी मनाया गया तथा वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अंबामाता मंदिर समिति के अध्यक्ष यादवराव कुथे ने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक और सामाजिक ज्ञान भी आवश्यक है, क्योंकि यही गुण उन्हें भविष्य में जागरूक नागरिक बनाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्याध्यापक महेश जगनिक ने प्रास्ताविक भाषण देते हुए विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक उपक्रमों एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन