Bhandara police action (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर छापेमारी

Bhandara Police Action: भंडारा पुलिस प्रशासन ने अवैध जुआ, सट्टा और देशी-विदेशी शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान 26175 रुपये का माल जब्त किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Crime News: अवैध जुआ, सट्टा और देशीविदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने एक अभियान छेड़ रख है। स्थानीय थाना प्रभारियों और पुलिस हवलदारों की ओर से की गई इस कार्रवाई में कुल 26,175 रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने अलगअलग मामलों में आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गोवरी निवासी मियाराम गिल्हारे को कल्याण नामक मटका जुआ के आंकड़े लिखते हुए पकड़ा गया, जिसके पास से सट्टा पट्टी, पेन और नगदी सहित 1,395 रुपये का माल मिला। वहीं आंधलगांव पुलिस ने जांब के आंबेडकर वार्ड निवासी प्रेमेंद्र मिलिंद भोतमांगे को मटका खेलते पकड़ा और उसके पास से 215 रुपये का माल जब्त किया।

पुलिस ने पकड़ी अंग्रेजी-देशी शराब की खेप

दूसरी ओर, अवैध शराब के खिलाफ कारधा, जवाहरनगर, आंधलगांव, गोबरवाही और अड्याल पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 25,465 रुपये की शराब बरामद की है। इसमें सबसे बड़ी कार्रवाई जवाहरनगर पुलिस ने की, जहां तकिया वार्ड निवासी नंदराज घनश्याम वावधने और शहापुर निवासी शशिकांत रामराय राजुरकर को अंग्रेजी व देशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से विभिन्न ब्रांड की इकसठ बोतलें अंग्रेजी शराब, उन्नीस पव्वे देशी शराब और ग्यारह बोतल बीयर सहित कुल 16,665 रुपये का माल जब्त हुआ।

जुआ और शराब तस्करों में मचा हड़कंप

इसके अलावा कारधा पुलिस ने टेकेपार पुनर्वसन से दलीत ईश्वर घरडे से 4 हजार रुपये की बीस लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की। आंधलगांव पुलिस ने खुशाल हेडाऊ और हेमराज पुसाम से क्रमशः पांचपांच लीटर महुआ शराब बरामद की। गोबरवाही पुलिस ने चिखला निवासी सुरेश उईके से एक हजार रुपये की महुआ शराब तथा अड्याल पुलिस ने भावड निवासी रतन खोब्रागडे से नौ सौ रुपये की देशी शराब जब्त कर आरोपियों पर शिकंजा कसा है।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला